मथुरा। पुलिस लाइन में दंपती पुलिसकर्मी के बेटे और खुद के हाथों की नसें काटने वाली पूजा को होश आ गया है। जिला अस्पताल में इलाज करवा रही पूजा अब घटना के बारे में जानकारी देने लगी है। उसने अस्पताल में मौजूद परिजन व पुलिस को बताया कि उसके किसने नसें काटीं उसे नहीं मालूम। अब पुलिस उसका अधिकृत रूप से बयान लेगी।
बृहस्पतिवार को पुलिस लाइन में महिला कांस्टेबल रेशमा के 2 साल के बेटे दुष्यंत के साथ घर पर मौजूद भांजी पूजा पर आरोप है कि उसने दुष्यंत के हाथों की नसें काट कर खुद की भी नसें काट ली थीं। इसके चलते दुष्यंत की मौत हो गई थी तथा पूजा जिला अस्पताल में भर्ती है।
पूजा को होश आ गया और वह लोगों को अपनी बातें बता रही है। इंस्पेक्टर सदर बाजार सत्यपाल सिंह ने बताया कि पूजा को होश आ गया है और वह बोलने लगी है। पूजा का बयान दिया जाएगा।