फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी ने की थी प्रेमी संग मिलकर पति की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। विगत 29 फरवरी को थाना हाईवे क्षेत्र में बाजना पुल के पास झारखंड निवासी अजीज अंसारी की मौत उसकी पत्नी ने प्रेमी के संग मिलकर की थी। पुलिस ने आरोपी पत्नी तथा प्रेमी को गिरफ्तार कर घटना का खुलास किया है। पुलिस मामले में एक आरोपी को पहले ही जेल भेज चुकी है।
विज्ञापन

झारखंड के जिला गोड्डा थाना सिघीघाट सिघैयदीह निवासी अजीज अंसारी का शव विगत 29 फरवरी को हाईवे क्षेत्र में बाजना पुल के पास मिला था। पुलिस ने जांच शुरू की तो उसकी पत्नी तहमून बीबी उर्फ तैबून की भूमिका संदिग्ध लगी। जांच में खुलासा हुआ कि पत्नी तहमून के संबंध में गजेंद्र निवासी गजेंद्र पाल पुत्र मंगली निवासी अहोरा मई थाना मूसाझाग जिला बदायूं से थे। इस पर पुलिस ने तहमून ने को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने हत्या करने की बात कबूल की।
पत्नी का कहना है कि तलाक के बाद भी पति उसे परेशान करता था। थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया कि पत्नी ने प्रेमी गजेन्द्र के साथ मिलकर अजीज की हत्या की थी। दोनों को हत्या के आरोप में जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें