फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्यारोपियों को गिरफ्तार नहीं कर रही पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। बलदेव क्षेत्र के गांव गड़सौली में सात जून को जिंदा जलाकर की गई एक व्यक्ति की हत्या के मामले में पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर रही है। मृतक के भाई ने पुलिस पर आरोपियों से मिलीभगत का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

गड़सौली के उदयवीर सिंह हाल निवासी ए, 36 ट्रांस यमुना कॉलोनी थाना एत्माद्दौला आगरा का कहना है कि सात जून को उनके भाई सोहन सिंह के ऊपर डीजल-पेट्रोल उड़ेलकर उन्हें जला दिया गया था। इस मामले में गांव गड़ासौली निवासी घनश्याम, उसकी पत्नी, बेटा व गांव के कई लोगों के खिलाफ 147, 148, 302, 504, 506 धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया था।
एसडीएम ने सोहन सिंह के मरने से पहले बयान भी दर्ज किए थे। इसके बावजूद पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है। उदयवीर सिंह का आरोप है कि आरोपी पुलिस से मिलीभगत कर हत्या के मामले को आत्महत्या में बदलने का प्रयास कर रहे हैं। थाना बलदेव प्रभारी ज्ञानेंद्र सिरोही का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है, जांच के उपरांत कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें