फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हलवाई की हत्या का मुख्य आरोपी चढ़ा हत्थे, अंगोछा बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा/मांट। प्रेमिका के साथ मिलकर उसके पति की हत्या के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से हत्या में प्रयोग किया गया अंगोछा भी बरामद हो गया है। दो दिन पहले ही पुलिस ने प्रेमिका को भी पकड़कर जेल भेजा था।
विज्ञापन

थाना मांट के गांव पिपरौली निवासी राकेश शर्मा हलवाई की हत्या करके शव को एक्सप्रेसवे के पास गड्ढे में फेंक दिया गया था। इस मामले में मृतक के छोटे भाई की पत्नी ने जेठानी, प्रेमी और एक अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। मांट पुलिस ने मुख्य आरोपी को एक्सप्रेसवे के पास से पकड़ लिय।
प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र दहिया ने बताया कि मुख्य आरोपी मुकेश शर्मा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। पांच जनवरी को अपनी प्रेमिका (मृतक की पत्नी) के संग मिलकर गला घोंटकर हत्या करके शव गड्ढे में फेंका था। दो दिन पहले मृतक की पत्नी पूनम शर्मा को गिरफ्तार करके जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें