फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: जंगल में मिले संत के शव मामले में हत्या की प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
चौमुहां (मथुरा)। थाना जैत क्षेत्र के सुनरख रोड स्थित नगला कीकी के जंगल में मिले मध्य प्रदेश निवासी सुनील कुमार त्रिपाठी उर्फ संत सनातन शरण की मौत के मामले में मृतक के पिता ने हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई है। अब इस मामले में पुलिस और फोरेंसिक टीम ने अपनी जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना जैत पुलिस के अनुसार, शनिवार को मृतक के पिता विमलेश कुमार त्रिपाठी निवासी मानेगांव रीझी, जबलपुर, मध्य प्रदेश ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि उनके बेटे सुनील कुमार त्रिपाठी (42) की हत्या कर शव जंगल में फेंका गया है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई। दरअसल, बृहस्पतिवार को सुनरख रोड स्थित नगला कीकी की झाड़ियों में एक व्यक्ति का शव मिला था। पुलिस ने मौके से चमड़े का बैग, बिजली का बिल, विजिटिंग कार्ड, कुछ फोटो और अन्य दस्तावेज के आधार पर शव की शिनाख्त की।
परिजन का आरोप है कि शव पर हत्या के स्पष्ट निशान थे। बताया गया है कि सुनील के शरीर पर चोटों के निशान थे और उनके दोनों पैर टेप से बंधे हुए थे। मृतक के भाई रिंकू ने बताया था कि सुनील करीब 15 वर्षों से संत बनकर वृंदावन में रहकर भक्ति कर रहे थे। वह स्थायी रूप से ब्रज में ही बसना चाहते थे। इसके लिए उन्होंने परास मंदिर के पास करीब एक हजार वर्गगज का प्लॉट खरीदा था, जहां पिछले आठ महीने से मकान का निर्माण चल रहा था। सुनील अविवाहित थे।
विज्ञापन

शव मिलने के बाद परिजन ने पोस्टमार्टम हाउस पहुंचकर उनकी पहचान की। साथ ही एसएसपी से मिलकर निष्पक्ष जांच और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की थी। सीओ सदर वरुण मिश्रा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट, फोरेंसिक और अन्य तकनीकी तथ्यों के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें