फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: मथुरा के छाता में होली से पहले हत्या, खेत पर गया था युवक...गांव के लोगों ने ही मार दी गोली

Sat, 08 Mar 2025 01:48 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

मथुरा के छाता क्षेत्र में होली से पहले युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात के बाद गांव में हड़कंप मचा हुआ है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

 
विज्ञापन
मथुरा में युवक की हत्या - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा की छाता कोतवाली के गांव रनवारी में होली से पहले युवक की हत्या कर दी गई। गांव के ही कुछ लोगों ने इस वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद से आरोपी फरार हैं। 
विज्ञापन



गांव रनवारी में सुबह करीब 10:30 बजे अपने खेतों पर पानी देखने गए भारतपाल और पप्पू पुत्र हरिराम उम्र करीब 32 वर्ष की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक के भाई कल्लू पहलवान ने जानकारी देते हुए बताया कि उसका भाई भारतपाल खेतों पर पानी को देखने के लिए गया था,  तभी गांव के ही रहने वाले कुमारपाल, शेरो, ईश्वर पुत्र गिरिराज निवासी रनवारी ने किसी रंजिश को लेकर उसमें दो गोली मार दी। गोली लगने  से भाई की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन



वहीं मृतक के तीन छोटी-छोटी लड़कियां तथा एक छोटा बेटा भी है, जिनका रो-रो कर बुरा हाल है। गोली कांड की घटना को सुनकर ग्रामीण घटनास्थल पर एकत्रित हो गए। मौके पर पहुंची छाता पुलिस ने गांव वालों को समझाकर शांत कराया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं ग्रामीणों का आरोप है कि सूचना के बाद भी छाता पुलिस दो घंटे देरी से पहुंची। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें