फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: नगर निगम बना रहा फूड कोर्ट में 4 और दुकानें

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। नगर निगम वृंदावन में पर्यटन विकास की योजनाओं को मूर्त रूप देने जा रहा है। इसमें मथुरा रोड स्थित पागल बाबा मंदिर के पास लाखों की लागत से फूड कोर्ट का निर्माण कराया जा रहा है। इससे पहले एक ब्लॉक यानी चार दुकानों का निर्माण किया जा चुका है। फूड कोर्ट का निर्माण कार्य इस माह के अंत तक पूरा होने की संभावना है।
विज्ञापन

वृंदावन में श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या और पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए नगर निगम विकास योजनाओं को साकार करने जा रहा है। सैलानियों को मथुरा-वृंदावन के लजीज व्यंजन और चाट, लस्सी, पेड़े एक ही स्थान पर उपलब्ध कराने के लिए फूड कोर्ट बनाया जा रहा है। इसमें पहले लाखों की लागत से चार दुकानों का निर्माण किया गया। इन दुकानों के आसपास हरियाली और बैठने की बैंच भी बनाई जाएंगी। चार दुकानों के निर्माण के बाद नगर निगम चार और दुकानों का निर्माण करा रहा है। इनके निर्माण में लगभग 40 लाख रुपये की लागत आएगी।

नगर निगम के एक्सईएन निर्माण एस पी मिश्रा ने बताया कि वृंदावन में श्रद्धालुओं को ब्रज के लजीज व्यंजन उपलब्ध कराने के लिए फूड कोर्ट का निर्माण किया जा रहा है। इसका एक भाग पूरा हो चुका है। दूसरे भाग में चार और दुकानों का निर्माण किया जा रहा है। जोकि इस माह के अंत तक पूरा हो जाएगा। इसके निर्माण में लगभग 40 लाख रुपये की लागत आने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें