फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर आयुक्त ने गंगा दशहरा के लिए व्यवस्थाएं करने के दिए निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। नगर निगम के सभी अधिकारी एवं विभागाध्यक्षों के साथ नगर आयुक्त ने बृहस्पतिवार को समीक्षा बैठक की। आगामी गंगा दशहरा के दृष्टिगत यमुना स्नान को लेकर होने वाली तैयारियों को लेकर संबंधित अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित बैठक के दौरान नगर आयुक्त अनुनय झा ने आगामी गंगा दशहरा के दृष्टिगत पूर्व वर्षों की भांति इस वर्ष भी स्नानार्थियों एवं श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए व्यवस्थाओं के निर्देश दिए। कहा कि घाट की सफाई, बेरिकेडिंग, महिला एवं पुरुष के लिये कपड़े बदलने के लिए अलग-अलग चेजिंग रूम, स्टीमर एवं गोताखोर की व्यवस्था, कंट्रोल रूम, खोया-पाया केंद्र, कैंप कार्यालय, प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
लक्ष्मी नगर, मंडी चैराहा, प्रेम मंदिर के पास वेंडिंग जोन व्यवस्थित किए जाने के निर्देश दिए। 07 पार्कों में ओपन जिम का कार्य तत्काल पूर्ण कराए जाए। सड़क सुरक्षा कार्यक्रम में दृष्टिगत रोड मार्किंग, बस स्टॉप मार्किंग, ई-रिक्शा स्टैंड मार्किंग एवं साईनेज लगाए जाने का कार्य जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए। नगर आयुक्त ने दुकान और ढकेल के सामने सफाई रखने व गंदगी न होने के संदर्भ में व्यापारियों के लिए एनाउंसमेंट कराने के लिए भी कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें