फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खत्म हुआ यूपी बोर्ड का मूल्यांकन, जांची गई 5.09 लाख उत्तर पुस्तिकाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटर की उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य जनपद में सोमवार को पूरा हो गया। करीब 23 दिन चली प्रक्रिया के दौरान 5 लाख से अधिक उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया गया है। इसमें चंपा अग्रवाल इंटर कॉलेज में सबसे अधिक समय तक यह कार्य चला।
विज्ञापन

लॉकडाउन के रेड जोन के चलते जनपद में देरी से शुरू हुआ यूपी बोर्ड की उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य अब पूरा हो गया है। सबसे पहले 28 मई को राजकीय इंटर कॉलेज में 92098 उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य पूरा किया गया था। इसके बाद 30 मई को किशोरी रमण इंटर कॉलेज में 104743 तथा ब्लैक स्टोन इंटर कॉलेज में 142900 उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन हुआ।
पिछले दो दिन से जनपद में सिर्फ चंपा अग्रवाल इंटर कॉलेज में ही यह कार्य जारी था। सोमवार को यहां भी मूल्यांकन पूरा होने के साथ ही जनपद भर में 509018 उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन होने की रिपोर्ट उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद को भेज दी गई है। जनपद में मूल्यांकन कार्य के लिए 1350 शिक्षक नामित किए थे, लेकिन 982 शिक्षकों ने ही दायित्व निभाया। माध्यमिक शिक्षक संघ शर्मा गुट और ठकुराई गुट ने इसका बहिष्कार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें