फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलदेव क्षेत्र में 40 प्रवासी लोगों के सैंपल लिये

विज्ञापन
विज्ञापन
बलदेव। बलदेव क्षेत्र में आने वाले प्रवासियों के सैंपल लिए जा रहे हैं। पिछले दिनों बलदेव ब्लॉक के दस गांवों में विभिन्न स्थानों से आए 40 प्रवासी लोगों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे हैं। सीएमओ डॉ. संजीव यादव के निर्देश के बाद सीएचसी प्रभारी बलदेव डॉ. विजेंद्र सिसौदिया ने दस गांवों में आए प्रवासी 40 लोगों के सैंपल लेकर मथुरा भेजे हैं।
विज्ञापन

सैंपल लेने के बाद सभी को होम क्वारंटीन किया गया है। डॉ. सिसौदिया ने बताया कि बाहर से आए लोगों के सैंपल लेने के आदेश के बाद यह अभियान शुरू किया गया है। इससे संक्रमण से बचाव किया जा सकता है। बलदेव नगर व देहात से चार दिन पूर्व लिए चार लोगों के सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव आई है। उन्होंने कहा कि सभी लोग आरोग्य सेतु डाउनलोड कर अपने को सुरक्षित रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें