फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुड़िया मेला आज से

Sun, 26 Jul 2015 11:32 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथ्ाुरा/गोवर्धन
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश के प्रमुख मेलों में से एक गोवर्धन के मुड़िया पूर्णिमा मेला का आज सोमवार से शुभारंभ हो रहा है। इसमें देश-विदेश से करोड़ों श्रद्धालु गिरिराज परिक्रमा के उमड़ेंगे। पुलिस, प्रशासन और रोडवेज ने मेला के लिए तैयारियां पूरी कर ली हैं।
विज्ञापन


पांच दिवसीय मुड़िया पूर्णिमा मेला में गिरिराजजी की सप्तकोसीय परिक्रमा के लिए भक्तों के पहुंचने का दौर शुरू हो गया है। इस बार एक करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं के आने की संभावना जताई जा रही है। गुरु-शिष्य परंपरा का प्रतीक करोड़ी मेला सोमवार से शुरू होगा लेगा श्रद्धालुओं का आगमन शनिवार शाम से ही शुरू हो गया। संपूर्ण परिक्रमा मार्ग में परिक्रमार्थियों की कतार देखी जा सकती थी। मंदिरों में भी पूजा अर्चना को भीड़ है।

व्यवस्थाओं के क्रम में जिला प्रशासन ने मेला क्षेत्र को 60 सेक्टर में बांट कर छह सुपर जोन और 21 जोन बनाए हैं। सभी की जिम्मेदारी मजिस्ट्रेट स्तर के अधिकारी संभालेंगे। सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस के 5500 जवानों की तैनाती की गई है। 20 अस्थाई चौकियां, 20 कोबरा मोबाइल पोस्ट हर वक्त तैनात रहेंगे। यातायात व्यवस्था के लिए यूपी रोडवेज ने 1300 बस लगाई हैं। गोवर्धन जाने वाले सभी मार्गों को वनवे कर दिया गया है। रोडवेज की बसें मथुरा-अड़ीग मार्ग से जाकर सौंख होते हुए लौटेंगी। अन्य सभी मार्गों पर वाहनों को उसी रास्ते से वापस लौटना होगा।
विज्ञापन


हर 800 मीटर पर अस्थाई पुलिस चौकी
मुड़िया मेले में गिरिराज परिक्रमा के लिए जुटने वाले लाखों लोगों को व्यवस्थित करने के लिए 21 किलोमीटर परिक्रमा मार्ग में हर 800 मीटर पर अस्थाई पुलिस चौकी बनाई गई है। तीन स्थानों पर पुलिस बूथ हैं। मेला की शुरूआत से पहले पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने सभी व्यवस्थाओं को पूरा कर लिया।

इसमें जिले के 1700 पुलिसकर्मियों के अलावा अन्य जिलों से चार एसपी, 16 सीओ, 25 इंस्पेक्टर, 150 दरोगा, 200 एचसीपी, 800 सिपाही, 15 महिला दरोगा, 125 महिला सिपाही, 12 टीएसआई, 12 एचसीपी, 15 घुड़सवार पुलिसकर्मी, एलआईयू के 20 इंस्पेक्टर, 20 एचसीपी, 40 सिपाही, एक कंपनी गोताखोर, पांच कंपनी पीएसी, दो कंपनी रैपिड एक्शन फोर्स सहित 5500 जवानों को तैनाती दी गई।

एसएसपी डा. राकेश सिंह ने बताया कि हर 800 मीटर पर अस्थाई चौकी बनाई गई हैं। इन पर क्रमवार हरवक्त पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। 20 कोबरा मोबाइल टीम हैं। रात में पुलिस की पहचान के लिए जवानों को रेडियम जैकेट दी गई है।

पांच दिन वन वे ट्रैफिक
गोवर्धन में मेले के आगाज के साथ ही आज से वन वे ट्रैफिक व्यवस्था लागू कर दी गई है। मथुरा के हाईवे स्थित गोवर्धन चौराहे से गोवर्धन जाने वाले वाहन सौंख रोड से वापस मथुरा हाईवे पर आएंगे। रोजवेज की बसों को गोवर्धन चौराहे से गोवर्धन पहुंचने के बाद कस्बा सौंख होते हुए मथुरा हाईवे स्थित मंडी चौराहे पर लाया जाएगा। निजी वाहनों से आने वाले श्रद्धालुओं के वाहन भी सौंख मार्ग से ही वापस आएंगे।

इसके अलावा अलवर, डीग से आने वाले वाहन डीग रोड पर एक किलोमीटर पहले पार्किंग में रहेंगे। इसी मार्ग से वापस जाएंगे। बरसाना, नंदगांव और छाता की ओर से आने वाले वाहन रेलवे फाटक और गोवर्धन के बीच पार्किंग स्थलों के निकट रोके जाएंगे। छटीकरा-राधाकुंड मार्ग पर वाहनों को राधाकुंड से पहले एक किलोमीटर बनाए गए वाहन पार्किंग में रोका जाएगा। राजस्थान सीमा में पूंछरी के लौठा के निकट राजस्थान के वाहनों को रोका जाएगा। भरतपुर की ओर से आने वाले वाहनों को मथुरा गोवर्धन चौराहे से प्रवेश दिया जाएगा।


फेसबुक पेज पर ट्रैफिक प्लान
श्रद्धालुओं को आवागमन में परेशानी से बचाने और यातायात व्यवस्था की जानकारी देने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने सोशल नेटवर्किंग वेबसाइट फेसबुक पर पेज बनाया है। इसमें मुड़िया पूर्णिमा मेले की यातायात व्यवस्था की पूरी जानकारी दी गई है। एसपी ट्रैफिक आशुतोष द्विवेदी ने बताया कि मथुरा-गोवर्धन मार्ग पर 15 पार्किंग स्थल बनाए हैं। गोवर्धन-राधाकुंड मार्ग पर तीन पार्किंग स्थल हैं। छटीकरा-राधाकुंड मार्ग पर सात, गोवर्धन-सौंख मार्ग पर छह, गोवर्धन-डीग मार्ग पर छह और गोवर्धन-बरसाना, छाता मार्ग पर छह पार्किंग स्थल हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें