फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुड़िया मेला मथुरा: थल से नहीं जल से भी होगी निगरानी, श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए पुलिस का फुलप्रूफ प्लान

Tue, 08 Jul 2025 12:21 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

मथुरा में मुड़िया मेले में  लाखों श्रद्धालुओं की  भीड़ जुटेगी। ऐसे में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस ने फुलप्रूफ प्लान तैयार कर लिया है। थल से नहीं जल से भी पुलिस निगरानी करेगी। 
 
विज्ञापन
मुड़िया मेला मथुरा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुड़िया पूर्णिमा मेला मैं आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था में जुटी पुलिस उन्हें जमीन के साथ पानी में भी सुरक्षा प्रदान कर रही है। मुड़िया मेल नोडल प्रभारी एसपी देहात सुरेश चंद्र रावत ने मंगलवार के तड़के 4 बजे मोटर वोट में बैठकर फ्लड  टीम के साथ रिवर पेट्रोलिंग बोट से मानसी गंगा, राधाकुंड और कुसुम सरोवर में पेट्रोलिंग कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण और अधीनस्थों को दिशा निर्देश दिए। 
विज्ञापन


 

नोडल प्रभारी सुरेश सिंह रावत ने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मथुरा श्लोक कुमार के निर्देश पर राधाकुंड, कुसुम सरोवर तथा मानसी गंगा में फ्लड पुलिस बल की टीम निरंतर रिवर पेट्रोलिंग की जा रही है l यद्यपि मेला की अवधि में सुरक्षा की दृष्टिकोण से समस्त सरोवर की बैरिकेडिंग की गई है फिर भी बैरिकेटिंग को पार करके कोई गहरी सरोवर में स्नान हेतु न उतर जाए, इसके लिए प्रशिक्षित डायवर्स की टोटल नौ टीम लगाई गई हैं।
विज्ञापन

सभी सरोवर में गहरे पानी में स्नान हेतु लगातार रोक रही है तथा सभी से अनुरोध किया जा रहा है कि स्नान केवल प्रशासन द्वारा लगाए गए पवित्र मानसी गंगा  के फुब्बारे के जल में ही स्नान करें l  इस दौरान सुरेश चंद्र रावत, क्षेत्राधिकारी गोवर्धन अनिल कुमार सिंह  तथा  थाना थाना प्रभारी निरीक्षक रवि त्यागी निरीक्षण में साथ रहे।


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें