फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुड़िया मेला: श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए खुलेंगे अतिरिक्त टिकट काउंटर

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। मुड़िया मेले में यात्रियों को परेशानी नहीं हो इसके लिए परिवहन निगम ने अतिरिक्त टिकट काउंटर खोलने की तैयारी शुरू कर दी है। निगम के अधिकारियों का कहना है कि इस बार मेले में ज्यादा श्रद्धालुओं के आने की संभावना है।
विज्ञापन

नए बस स्टैंड, आईएसबीटी और गोवर्धन बस स्टैंड पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए 20 से अधिक टिकट काउंटर खोलने की तैयारी चल रही है। इन काउंटर से यात्री टिकट लेकर बस में यात्रा करके गोवर्धन जा सकते हैं। यहां के लिए 40 रुपये किराया तय किया है। श्रद्धालु को परेशानी नहीं हो इसके लिए यह निर्णय लिया गया है।
नए बस स्टैंड के स्टेशन अधीक्षक संतोष अग्रवाल ने बताया कि 4 से 11 जुलाई तक यह मेला गोवर्धन में आयोजित होगा। इसकी तैयारी के लिए उच्चाधिकारियों ने रिपोर्ट मांगी है। मेले में 11 डिपो से मथुरा डिपो में बसें भेजी जाएंगी। इन बसों को हर 5 मिनट में गोवर्धन भेजा जाएगा जिससे श्रद्धालुओं की भीड़ एकत्रित नहीं हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

एआरएम मदन मोहन शर्मा ने बताया कि टिकट काउंटर खोलने की तैयारी चल रही है। इसमें कर्मचारियों की ड्यूटी भी लगाई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें