फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलाखों के पीछे बन रहे कत्ल, लूट के प्लान

Thu, 19 May 2016 10:59 PM IST
अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
जेल
विज्ञापन
जेल की बैरकों में लूट और कत्ल के प्लान तैयार हो रहे हैं। वर्षों से सलाखों के पीछे बंद बड़े अपराधी उन बदमाशों को सुपारी दे देते हैं जो जमानत पर रिहा हो रहे होते हैं। बस यही बदमाश जेल से आते ही वारदातों को अंजाम देना शुरू कर देते हैं। मथुरा में पिछले जितनी भी सनसनीखेज वारदात हुईं हैं उनमें हाल ही में जेल से छूटे अपराधियों का नाम सामने आया है।     
विज्ञापन


केस 1
सतवीर फौजी गैंग के लोगों ने आठ माह पहले राया के गैस गोदाम में 2.5 लाख की लूट की थी और इसके अलावा भी अन्य लूट की थी। इसमें राया पुलिस ने इगलास कोतवाली के गांव मई निवासी युवक मनवीर सिंह को जेल भेजा था। 20 दिन पहले ही वह जमानत पर छूटा था। करीब एक सप्ताह पहले उसने इगलास कोतवाली की गोरई चौकी क्षेत्र में सराफ को लूट लिया और भागने के दौरान राया के नीमगांव में ग्रामीणों ने पीट-पीट कर मार डाला। 

केस 2
राया के गांव मुरसैनियां निवासी गजेन्द्र भी राया गैस गोदाम लूटकांड, भाई बहिन से रक्षा बंधन पर लूट और आगरा में हुई लूट में गिरफ्तार किया था। वह लंबे समय से आगरा जेल में बंद था। जेल से छूटते ही उसने अपने गांव के युवक और टेंपो चालक ब्रजेन्द्र निवासी मुरसैनियां की थाना सदर बाजार में गोली मारकर हत्या कर दी। अब वह फरार है और गजेन्द्र के भाई हरेन्द्र को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन


केस 3
थाना गोविंद नगर क्षेत्र के शीतला घाटी निवासी अंकुर भारद्वाज भी 20 दिन पहले जमानत पर छूटा था। इससे पहले वह चांदी लूट व अन्य मामलों में जेल में बंद रहा। मंगलवार रात को उसने मुकुट कारोबारी पवन सिसौदिया से 50 हजार की चौथ मांगी और न देने पर पिटाई कर डाली। जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया था। आसपास के लोगों ने उसे पकड़ कर पुलिस को सौंपा। पुलिस ने उसे जेल भेज दिया। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें