फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोलकाता रेप-मर्डर केस: सांसद हेमा मालिनी बोलीं- जो हुआ... बहुत गलत हुआ; आरोपियों के खिलाफ हो कड़ी कार्रवाई

Wed, 28 Aug 2024 02:26 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

कोलकाता रेप-मर्डर केस मामले में सांसद हेमा मालिनी ने कहा कि जो हुआ, बहुत गलत हुआ है। आरोपियों के खिलाफ जल्द कड़ी कार्रवाई हो। 
विज्ञापन
भाजपा सांसद हेमा मालिनी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मथुरा में बुधवार को भाजपा सांसद हेमा मालिनी पहुंची। यहां उन्होंने बंगाल की घटना पर संवेदना जताई। कहा कि जो हुआ है वो बहुत गलत हुआ है। इस पर कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने आरोपियों को जल्द सजा देने की मांग की। 

विज्ञापन


बताते चलें कि कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर की रेप के बाद हत्या कर दी गई। इससे देशभर में आक्रोश है। देशभर में लोग प्रदर्शन कर रहे हैं। आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। इसी कड़ी में अपने ससंदीय क्षेत्र पहुंची हेमा मालिनी ने भी कार्रवाई की मांग की। 

सांसद ने कहा कि बंगाल में जो हुआ है, वह बहुत गलत हुआ है। इस पर तत्काल कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। कहा कि इसके लिए भाजपा कार्यकर्ता प्रदर्शन कर रहे हैं। महिला पर अत्याचार के खिलाफ जल्द से जल्द कार्रवाई की मांग की। कहा कि जिसने भी गलत काम किया है, उसे सजा मिलनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें