तीर्थनगरी मथुरा के वृंदावन में स्थित मीराबाई मंदिर में सांसद हेमा मालिनी ने राग सेवा कराई। सांसद मीराबाई के जन्मोत्सव पर मीराबाई पर आधारित नृत्य नाटिका भी प्रस्तुत करेंगी।
तीर्थनगरी मथुरा के वृंदावन में प्राचीन मीराबाई मंदिर में उनकी 525वीं जयंती मनाई जा रही है। इस अवसर पर मंदिर में राज सेवा का आयोजन कराया गया। सांसद हेमा मालिनी ने मीराबाई की राज सेवा की। सांसद भजन सुनकर मंत्रमुग्ध हो गईं। संसद के 12 वर्षीय पौत्र देव चक्रवर्ती द्वारा भजनों की अनुपम प्रस्तुति दी गई।
विज्ञापन
यह आयोजन बृहस्पतिवार को सुबह 7:00 बजे समाजसेवा से शुरू हुआ। यहां ब्रज रज उत्सव रेलवे मैदान में आयोजित किया जा रहा है। सांसद इस दौरान मीराबाई के जन्मोत्सव पर मीराबाई पर आधारित नृत्य नाटिका प्रस्तुत करेंगी। इस अवसर पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहेंगे।