राया। शादी समारोह से लौट रहे बाइक सवार बाबा-नाती को बोलेरो चालक ने रौंद डाला। हादसे में बाबा की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि नाती घायल हो गया। मौके पर पहुंचे पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया है। साथ ही आरोपी गाड़ी चालक की तलाश शुरू कर दी है।
दुर्गेश निवासी दिसवार थाना इगलास (अलीगढ़) अपने बाबा लालाराम (65) के साथ राया में एक शादी समारोह से आया था। कार्यक्रम में शामिल होने के बाद दोनों बाइक से वापस लौट रहे थे। तभी जयपुर-बरेली हाइवे पर नगला भीमा के पास एक बोलेरो चालक ने उन्हें रौंद डाला। टक्कर के बाद दुर्गेश उछलकर दूर गिर गया। जबकि लालाराम को गाड़ी ने करीब पांच सौ मीटर घसीटा, जिसके कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद आरोपी गाड़ी चालक मौके से भाग गया। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं घायल दुर्गेश को अस्पताल में भर्ती कराय। पुलिस टक्कर मारने वाली गाड़ी की तलाश में जुट गई है।