फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: दुर्गा अष्टमी पर मइया का किया पूजन, आज नवमी पूजन

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। कान्हा की नगरी में दुर्गा अष्टमी पर्व श्रद्धा भाव से मनाया गया। रविवार सुबह हवन पूजन हुआ। कन्या-लांगुरा को आमंत्रित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक भोजन कराया। सुबह से लेकर शाम तक मंदिरों में भक्तों की कतारें लगी रहीं।
विज्ञापन



शारदीय नवरात्र की दुर्गाष्टमी पूजन रविवार को किया गया। सुबह पहले श्रद्धालुओं ने मंदिरों में जाकर मां दुर्गा की अराधना की। फिर घरों में हवन-पूजन करने के बाद कन्या-लांगुराओं को प्रेम पूर्वक प्रसाद ग्रहण कराया। इससे पहले उनके जल से पैर धोए। इसके बाद आठवें नवरात्र को व्रत रखने वाले श्रद्धालु़ओं ने अपना व्रत खोला। शाम को मंदिरों में दर्शन करने के लिए भक्तों की भीड़ लगी रही। मंदिरों में भव्य फूल बंगला सजाए गए। देवी मां को छप्पनभोग अर्पित किए गए। काफी संख्या में भक्त नवमी के दिन भी कन्या पूजन करते हैं। नवमी तिथि सोमवार को है। भक्त कन्या पूजन करने व उन्हें प्रसाद ग्रहण कराने के बाद ही अपना व्रत खोलेंगे।



ऐसे करें कन्या पूजन

पं. अमित भारद्वाज ने बताया कि कन्याओं को उनके घर जाकर निमंत्रण दें। कन्याओं को आरामदायक और स्वच्छ जगह पर बिठाएं। सभी के पैरों को अपने हाथों से धोएं। कन्याओं के माथे पर अक्षत, फूल या कुमकुम लगाएं। फिर मां भगवती का ध्यान करके इन देवी रूपी कन्याओं को इच्छानुसार भोजन कराएं। भोजन के बाद कन्याओं को अपने सामर्थ्य के अनुसार दक्षिणा, उपहार दें और उनके पैर छूकर आशीष लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें