फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहित के प्यार में अंधी रुचि: रो रहे बेटे का दबा दिया गला, 23 दिन बाद प्रेमी को बता रही थी राज; पति ने सुना

Tue, 28 Jul 2026 09:54 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा

सार

कृष्ण मुरारी ने अपनी पत्नी रुचि को किसी से फोन पर रहस्यमयी तरीके से बात करते सुना। उन्होंने छुपकर सारी बातें सुनीं और जो कुछ उनके कानों में पड़ा, उसने उनके पैरों तले जमीन खिसका दी। रुचि फोन पर अपने प्रेमी को बता रही थी कि कैसे उस दिन माधव बार-बार रो रहा था और चुप होने का नाम नहीं ले रहा था। फोन पर बात करने में खलल पड़ने और गुस्से के आवेश में आकर, उसने अपने ही बच्चे का गला घोंट दिया था।
विज्ञापन
आरोपी मां और मृत बेटा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दुनिया में 'मां' शब्द को ईश्वर का दूसरा रूप माना जाता है, जिसकी ममता की छांव में एक बच्चा खुद को सबसे अधिक सुरक्षित महसूस करता है। लेकिन उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले से एक ऐसी दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसने ममता के इस पवित्र रिश्ते को तार-तार कर दिया है। यह कहानी है एक ऐसे सच की, जो एक महीने तक कब्र के अंधेरे में दफन रहा। परिवार जिसे एक प्राकृतिक मौत समझ कर रोता रहा, वह असल में एक निर्मम हत्या थी, जिसका राज एक फोन कॉल ने खोल दिया।

विज्ञापन
Trending Videos

एक सामान्य मौत का भ्रम
मथुरा के बलदेव थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले छौली गांव में कृष्ण मुरारी अपनी पत्नी रुचि, पांच साल की बेटी और तीन साल के बेटे माधव के साथ रहते थे। 28 जून की शाम कृष्ण मुरारी के लिए एक मनहूस खबर लेकर आई। पत्नी रुचि ने फोन पर घबराते हुए बताया कि उनका तीन साल का लाडला माधव काफी देर से सो रहा है और बार-बार जगाने पर भी नहीं उठ रहा है।

भगवान की मर्जी और किस्मत का फेर मानकर बच्चे के शव को दफना
बदहवास पिता कृष्ण मुरारी तुरंत घर भागे और अपने कलेजे के टुकड़े को लेकर एक निजी अस्पताल पहुंचे। लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। डॉक्टरों ने मासूम माधव को मृत घोषित कर दिया। परिवार ने भारी मन से इसे भगवान की मर्जी और किस्मत का फेर मानकर बच्चे के शव को दफना दिया। किसी को रत्ती भर भी शक नहीं हुआ कि जिस मां की गोद में बच्चा सोया था, उसी ने उसे मौत की नींद सुलाया है।

एक महीने बाद खुला राज
दिन बीत रहे थे और परिवार धीरे-धीरे इस दुख से उबरने की कोशिश कर रहा था। लेकिन 21 जुलाई का दिन इस परिवार के लिए एक और भूचाल लेकर आया। कृष्ण मुरारी ने अपनी पत्नी रुचि को किसी से फोन पर रहस्यमयी तरीके से बात करते सुना। उन्होंने छुपकर सारी बातें सुनीं और जो कुछ उनके कानों में पड़ा, उसने उनके पैरों तले जमीन खिसका दी।

बार-बार रो रहा था बच्चा
रुचि फोन पर अपने प्रेमी को बता रही थी कि कैसे उस दिन माधव बार-बार रो रहा था और चुप होने का नाम नहीं ले रहा था। फोन पर बात करने में खलल पड़ने और गुस्से के आवेश में आकर, उसने अपने ही बच्चे का गला घोंट दिया था।

आशिक के लिए ममता का कत्ल
सच्चाई जानने के बाद जब कृष्ण मुरारी ने अपनी पत्नी से कड़ाई से पूछताछ की, तो रुचि टूट गई। उसने अपना जुर्म कबूल करते हुए बताया कि 'रोहित' नाम के एक युवक के साथ उसका प्रेम प्रसंग चल रहा है। 28 जून को जब वह रोहित से फोन पर बात कर रही थी, तब माधव लगातार रो रहा था। प्रेमी से बातचीत में हो रही इस बाधा से वह इतनी झल्ला गई कि उसने गुस्से में अपने ही बेटे का गला दबा दिया, जिससे उसकी जान चली गई।

न्याय की गुहार और पुलिस की कार्रवाई
अपने ही बेटे की हत्या का यह खौफनाक सच जानने के बाद, एक बेबस पिता ने न्याय का दरवाजा खटखटाया। घटना के लगभग एक महीने बाद, कृष्ण मुरारी ने सोमवार रात को बलदेव थाने में अपनी पत्नी रुचि के खिलाफ हत्या की नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई।
विज्ञापन

हिरासत में कातिल मां
इस पूरे मामले पर बलदेव क्षेत्र के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) संजीव राय ने जानकारी दी है कि आरोपी मां को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है और उससे गहन पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच में जो भी तथ्य और साक्ष्य सामने आएंगे, उन्हीं के आधार पर आगे की सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें