फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डंपर की टक्कर से मां-बेटे की मौत

Tue, 15 Dec 2015 11:34 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना रिफाइनरी क्षेत्र में अवैध रूप से खनन कर मिट्टी लेकर जा रहे डंपर केे चालक ने हाईवे पर बाइक सवार दंपति को टक्कर मार दी। हादसे में महिला और ढाई वर्षीय बेटे के ऊपर से पहिया गुजर गया। मां-बेटे की मौके पर ही मौत हो गई। पति गंभीर रूप से घायल है।
विज्ञापन


बलदेव के गांव नगला भल्ला मड़ौरा निवासी ज्वाला प्रसाद रिफाइनरी क्षेत्र की आवासीय कॉलोनी में रहते हैं। ज्वाला प्रसाद मंगलवार दोपहर को पत्नी रेनू (28) और ढाई वर्षीय बेटे रोहित के साथ बाइक से फरह गए थे। अपराह्न तीन बजे तीनों फरह से लौट रहे थे। 3:10 बजे जब रिफाइनरी क्षेत्र के गांव बाद के निकट बने कट के पास पीछे से तेज गति से आ रहे डंपर के चालक ने ज्वाला प्रसाद की बाइक में टक्कर मार दी।

टक्कर से रेनू और उसकी गोद में बैठा रोहित उछल कर सड़क पर आ गिरे और दोनों के ऊपर से डंपर का पहिया निकल गया। दोनों की मौके पर मौत हो गई। ज्वाला प्रसाद कुछ अलग हटकर सड़क से टकराए। उन्होंने हेलमेट पहना हुआ था तो उनकी जान बच गई। उन्हें घायल अवस्था में हास्पिटल में दाखिल कराया गया।
विज्ञापन


चालक गाड़ी लेकर भागने लगा तो राहगीरों ने उसका पीछा कर पकड़ लिया और पिटाई कर पुलिस को सौंप दिया। मामले में ज्वाला प्रसाद के भाई हरवेंन्द्र सिंह ने थाना रिफाइनरी में चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें