फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: प्रसूता व नवजात की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बलदेव। थाना क्षेत्र में प्रसूता और नवजात शिशु की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में मृतका के पिता ने ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं। इस मामले में थाने पर तहरीर दी गई है।
विज्ञापन

अलीगढ़ के थाना इगलास क्षेत्र के निवासी व्यक्ति ने बलदेव थाने पहुंचकर तहरीर दी है। इसमें कहा कि उन्होंने अपनी बेटी की शादी 20 अप्रैल 2022 को बलदेव निवासी युवक से की थी। विवाह में सोने-चांदी के आभूषणों समेत करीब 11 लाख रुपये खर्च किए थे। इसके बाद ससुराल पक्ष द्वारा बाइक और अन्य सामान की मांग को लेकर बेटी को प्रताड़ित करने लगे।
आरोप है कि 7 फरवरी 2026 की रात प्रसव पीड़ा होने पर ससुराल पक्ष ने उसे समय रहते अस्पताल नहीं पहुंचाया। ज्यादा हालत बिगड़ने पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। जहां 8 फरवरी सुबह 7:30 बजे प्रसूता और नवजात की मृत्यु हो गई। घटना की सूचना पर मायके पक्ष के लोग पहुंचे। पीड़ित ने तहरीर में सास, ससुर, देवर और पति पर साजिशन मौत का आरोप लगाया गया है। साथ ही प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग की गई है। सीओ श्वेता वर्मा और थाना प्रभारी पुष्पेंद्र कुमार ने बताया कि मामले में तहरीर मिली है। दोनों पक्षों में समझौते पर बात चल रही है। साथ ही पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें