फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: रेलवे ब्रिज तक पानी पहुंचने से छह से अधिक ट्रेनें निरस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। महाराष्ट्र और गुजरात में लगातार हो रही भारी वर्षा के कारण पश्चिम रेलवे के घोलवाड़-उमरगाम रोड रेलखंड के बीच स्थित रेलवे ब्रिज संख्या-203 पर जलस्तर खतरे के निशान तक पहुंच गया है। यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए पश्चिम रेलवे ने मुंबई की ओर से आने वाली आधा दर्जन से अधिक लंबी दूरी की ट्रेनों को निरस्त कर दिया है। इसका असर मथुरा जंक्शन सहित उत्तर भारत के विभिन्न स्टेशनों पर भी देखने को मिला।
विज्ञापन

रेलवे के अनुसार, बृहस्पतिवार को अपने प्रारंभिक स्टेशन से चलने वाली गाड़ी संख्या 22975 बांद्रा टर्मिनस-रामनगर, 12909 बांद्रा टर्मिनस-हजरत निजामुद्दीन, 12953 मुंबई सेंट्रल-हजरत निजामुद्दीन, 12951 मुंबई सेंट्रल-नई दिल्ली, 12925 बांद्रा टर्मिनस-अमृतसर और 12471 बांद्रा टर्मिनस-श्री माता वैष्णो देवी कटरा एक्सप्रेस निरस्त रही। इसी प्रकार 24 जुलाई को अपने प्रारंभिक स्टेशन से चलने वाली गाड़ी संख्या 12910 हजरत निजामुद्दीन-बांद्रा टर्मिनस और 12954 हजरत निजामुद्दीन-मुंबई सेंट्रल एक्सप्रेस भी रद्द कर दी गई हैं। ट्रेनों के निरस्त होने की सूचना मिलते ही यात्रियों में चिंता बढ़ गई। मथुरा जंक्शन पर भी कई यात्री अपने टिकट रद्द कराने अथवा वैकल्पिक ट्रेनों की जानकारी लेने के लिए रेलवे पूछताछ केंद्र और आरक्षण काउंटर पर पहुंच रहे हैं। जनसंपर्क अधिकारी संजय कुमार गौतम ने बताया कि यात्रा पर निकलने से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति की जानकारी लेने की अपील की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें