फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: 119 केंद्रों पर 72 हजार से ज्यादा विद्यार्थी देंगे परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाओं को लेकर प्रशासन ने कमर कस ली है। परीक्षा में करीब 72 हजार से अधिक विद्यार्थी बैठेंगे। इसके लिए जिले में 119 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। नकल विहीन परीक्षा कराने के लिए 6 उड़न दस्तों का गठन किया गया है।
विज्ञापन

18 फरवरी से 12 मार्च तक होने वाली यूपी बोर्ड की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की परीक्षा संपन्न कराने के लिए 4 हजार से अधिक शिक्षकों की ड्यूटी लगाई है। डीआईओएस रविंद्र सिंह ने बताया कि हाईस्कूल में 35188 तथा इंटरमीडिएट में 34181 विद्यार्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा केंद्रों पर उत्तर पुस्तिकाओं को पहुंचाने का क्रम जारी है। अधिकांश केंद्रों पर उत्तर पुस्तिका पहुंच चुकी हैं। जो केंद्र रह गए हैं उनके व्यवस्थापक उत्तर पुस्तिका लेकर जा रहे हैं।
उन्होंने बताया कि परीक्षा से कुछ दिन पहले प्रश्न पत्रों के वितरण का कार्य होगा। प्रश्न पत्र जीआईसी कॉलेज में बने स्ट्रांग रूम में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच रखे हुए हैं। उन्होंने बताया कि परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों का कार्य पूर्ण हो चुका है। परीक्षाएं नकलविहीन कराने के लिए 6 उड़नदस्तों का गठन किया है। प्रत्येक केंद्र प्रभारी को नकल विहीन परीक्षा कराने के लिए सख्त निर्देश दिए गए हैं। परीक्षाओं की तैयारियों की समीक्षा के लिए बीएसए कॉलेज के सभागार में बुधवार को बैठक होगी। इसमें जिलाधिकारी सीपी सिंह व्यवस्थाओं की समीक्षा करेंगे।
विज्ञापन





जीआईसी कॉलेज में बना कंट्रोल रूम
- बोर्ड परीक्षाओं को नकलविहीन कराने के लिए शिक्षा विभाग ने जीआईसी कॉलेज में कंट्रोल रूम बनाया है। कंट्रोल रूम में 6 कंप्यूटर लगाए गए हैं। प्रत्येक कंप्यूटर पर करीब 26 परीक्षा केंद्रों की निगरानी की जिम्मेदारी होगी। इसके साथ ही विनीत कुमार, शिवा शर्मा को प्रथम पाली, गौरव गर्ग और बच्चू सिंह को द्वितीय पाली का कंट्रोल रूम प्रभारी बनाया है। कंट्रोल रूम प्रभारी की मदद के लिए 20 लोगों का स्टाफ भी तैनात किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें