फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

२०० से अधिक आपत्तिकर्ताओं ने रखा महायोजना पर अपना पक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण द्वारा बनाई गई महायोजना-2031 को लेकर सुझाव व आपत्तियों पर सुनवाई का दौर दूसरे दिन भी जारी रहा। पहले दिन १०० लोगों ने अपनी आपत्तियां विभिन्न स्थलों को लेकर दर्ज कराई थीं। दूसरे दिन सौ से अधिक आपत्तिकर्ता सभागार में समिति के समक्ष पहुंचे। सभी ने अपना पक्ष रखा।
विज्ञापन

प्राधिकरण सभागार में बृहस्पतिवार को उपाध्यक्ष नगेंद्र प्रताप, नगर आयुक्त अनुनय झा, अपर आयुक्त आगरा मंडल साहब सिंह, अपर जिलाधिकारी (वित्त) योगानंद पांडेय, अशोक कुमार एसो टाउन प्लानर, एटीपी ऋचा कौशिक ने लोगों की आपत्ति-सुझाव सुने। जन सुनवाई में छटीकरा पर सामुदायिक एरिया को आवासीय करने, बरारी में पूर्व महायोजना में पुलिस लाइन के लिए आरक्षित क्षेत्र को खत्म करने, बाद में औद्योगिक एरिया के लैंड यूज बदलने का सुझाव दिया।
इसके अलावा अजीजपुर कोसी में भारी उद्योग क्षेत्र को समाप्त कर व्यावसायिक कम आबादी करने, कृष्णापुरी चौराहा क्षेत्र को ‘बाजार स्ट्रीट’ क्षेत्र घोषित मांग रखी। इसके अलावा गोवर्धन, छाता, वृंदावन, बरसाना आदि क्षेत्र की आपत्तियों पर भी सुनवाई की गई। समिति ने १२ मामलों में स्थलीय निरीक्षण कर वास्तविक स्थिति का जायजा लेने के आदेश किए। महायोजना पर सुनवाई तीसरे दिन 10 जून को भी जारी रहेगी। इसके बाद मास्टर प्लान २०३१ को अंतिम रूप दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें