फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वृंदावन में बंदर का कारनामा: 20 लाख रुपये के हीरों से भरा बैग ले भागा, आठ घंटे लग गए...तब पुलिस कर सकी बरामद

Fri, 06 Jun 2025 10:18 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

वृंदावन में बांके बिहारी के दर्शन करने आए श्रद्धालु के उस समय पसीने छूट गए, जब एक बंदर उसके हाथ से बैग छीन ले गया। इस बैग में 20 लाख रुपये के हीरे रखे हुए थे। सूचना पर पुलिस आ गई। आठ घंटे की मशक्कत के बाद बंदर से बैग बरामद किया जा सका। 
 
विज्ञापन
बंदर। - फोटो : बंदर।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वृंदावन में शुक्रवार को दर्शन करने आए एक श्रद्धालु का हीरे के आभूषणों से भरा 20 लाख रुपये का बैग एक बंदर छीनकर ले भागा। बाद में पुलिस ने करीब 8 घंटे की मशक्कत के बाद बैग को बरामद किया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, अलीगढ़ निवासी अभिषेक अग्रवाल अपने परिवार के साथ वृंदावन दर्शन करने आए थे। उन्होंने बृहस्पतिवार को बांकेबिहारी मंदिर में फूल बंगला सेवा की थी और शुक्रवार को दर्शन के बाद अलीगढ़ लौटने की तैयारी में थे। इसी दौरान मंदिर परिसर के बाहर अचानक एक बंदर ने उनके हाथ से बैग छीन लिया और तेजी से भाग निकला।

उन्होंने बताया कि बैग में करीब 20 लाख रुपये कीमत की हीरे की ज्वेलरी रखी थी। बैग जाते ही अभिषेक घबरा गए और शोर मचाते हुए बंदर के पीछे दौड़े। स्थानीय लोगों की मदद से उन्होंने बंदर को फलों और फ्रूटी से लुभाने की कोशिश की लेकिन सफलता नहीं मिली। मामले की सूचना तत्काल वृंदावन कोतवाली को दी गई। पुलिस पहुंच गई। सीओ सदर संदीप सिंह ने बताया कि बंदर से आभूषण से भरा बैग बरामद कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें