फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: मंकी कैचर ने पकड़े 125 बंदर

विज्ञापन
बंदर पकड़ो अभियान के अंतर्गत पकड़े गए बंदर। 
विज्ञापन
वृंदावन। नगर निगम के निर्देशन में कार्यदायी संस्था द्वारा नगर में बंदर पकड़ने का अभियान चलाया जा रहा है। शुक्रवार को 125 बंदर पकड़े गए वहीं अब तक 1100 बंदर पकड़े जा चुके हैं।
विज्ञापन


वृंदावन में बंदरों के उत्पात से स्थानीय लोगों समेत श्रद्धालुओं को परेशानी हो रही थी। बंदर उनके चश्मा, टोपी, प्रसाद, मोबाइल फोन, पर्स सहित अन्य सामान छीनकर ले जाते हैं। बढ़ती शिकायतों के बाद अधिकारियों की नींद टूटी और नगर निगम ने बंदरों को पकड़ने का अभियान शुरू कर दिया है। ठेका छाता के मंकी कैचर राशिद को दिया है। राशिद ने टीम के साथ चुंगी चौराहा के समीप नगर निगम बालिका इंटर कॉलेज, रंगजी मंदिर क्षेत्र से जाल लगाकर बंद पकड़े। अभियान के नगर प्रभारी शनि कुरैशी ने बताया कि शुक्रवार को वृंदावन के नगर निगम बालिका इंटर कॉलेज, मथुरा के होली गेट एवं छटीकरा तिराहा से 125 बंदर पकड़े गए हैं। 25 नवंबर से शुरू हुए अभियान में अब तक मथुरा, वृंदावन एवं छटीकरा क्षेत्र से 1100 से अधिक बंदर पकड़े जा चुके हैं। अभियान निरंतर चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें