फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गम के माहौल में ताजिये सुपुर्द-ए-खाक

Sat, 24 Oct 2015 08:36 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
हजरत इमाम हुसैन की याद में मुहर्रम शरीफ की दसवीं तारीख को तमाम ताजिए सुपुर्द-ए-खाक किए गए। इस दौरान अखाड़ेदारों ने प्रदर्शन किया। विभिन्न स्थानों पर तबर्रक (प्रसाद) और सबील लगाकर दूध वितरण किया गया।
विज्ञापन


शनिवार को शाम के वक्त भरतपुर गेट पर एकत्रित होने के बाद ताजियों को एक-एक कर होलीगेट की ओर रवाना किया गया। सदर बाजार के ताजिए आर्य समाज रोड होते हुए होलीगेट पहुंचे। सबसे आगे कठौती कुआं के ताजिए फिर अन्य ताजिए जुलूस में शामिल हुए।

ताजिए के साथ विभिन्न अखाडे़दार भी शामिल हुए। इस दौरान होलीगेट पर नौगजा के नौजवानों ने तबर्रक(प्रसाद) वितरित किया। विभिन्न रास्तों पर लोगों ने दूध की सबील लगाई। तबर्रक और दूध वितरण का यह दौर होलीगेट से लेकर वृंदावन गेट तक निरंतर बना रहा। यह सभी ताजिए वृंदावन गेट होते हुए मसानी स्थित करबला शरीफ में सुपुर्द-ए-खाक किए गए।
विज्ञापन


जुलूस में मुहर्रम कमेटी से हनीफ आलू वाले, अबरार खान, यूनुस गाजी, मुल्लाजी बाबू खां, शोएब कुरैशी, कदीर खान, यासीन शाह, हाजी सलीम, नईम, निशात अहमद, नौशाद खान, इमरान खान, मौ. मुनीर, मोनू, आबिद कुरैशी आदि शामिल हुए।

इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों के साथ व्यवस्थाओं के लिए पालिका कर्मी जुटे रहे। ओल में ताजिए और अलम निकाले गए। मोहम्मद इशाक, साकिर कुरैशी, इरशाद, शल्लम, असगर, इस्माइल और आरिफ आदि जुलूस के साथ रहे।



दुलदुल का जुलूस निकाला
वृंदावन। पैगंबर मोहम्मद साहब के नवासे इमाम और हुसैन की शहादत की याद में मनाया जाने वाला मोहर्रम शनिवार को वृंदावन में शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। इससे पूर्व शुक्रवार की रात दुलदुल का जुलूस भी निकाला गया।

जुलूस नगर के मथुरा दरवाजा, किशोरपुरा, बनखंडी, राधानिवास आदि क्षेेत्रों से होते हुए सीएफसी चौराहे पर पहुंचा। यहां युवाओं ने अपने करतब दिखाए। जुलूस दोपहर तीन बजे मथुरा मार्ग स्थित कर्बला पहुंचा।

यहां ताजिये सुपुर्द-ए-खाक किए गए। नगर पालिका सभासद सैय्यद मुस्तफा आलम, खातून बेगम, अयूब खां, भुल्लू कुरैशी, आजाद कुरैशी, शाहरूख, सलीम, बिलात, जफर, लियाकत, यूसुफ कुरैशी, अशफाक आदि उपस्थित रहे।

ताजियों की गश्त
कोसीकलां। मोहर्रम पर शनिवार को नगर में गम के माहौल में ताजियों का जुलूस निकाला गया। भरत मिलाप मेले के चलते प्रशासन से दिन में ही ताजियों की गश्त निकलवा दी।

ताजिए कर्बला में  सुपुर्द-ए-खाक किए गए। जुलूस में अखाड़ों ने अपनी कला का प्रदर्शन किया। एसडीएम रामअरज यादव, सीओ पीयूष कुमार पुलिस बल के साथ सुरक्षा की जिम्मेदारी संभाले रहे।

शहादत की याद में निकाला जुलूस
टैंटीगांव। सुरीर में मोहर्रम के अवसर पर इमाम, हुसैन की शहादत की याद में दुलदुल का जुलूस निकाला गया। जुलूस तेलीपाड़ा से प्रारंभ होकर डाकघर रोड, मस्जिद रोड, पैठ बाजार, नया बाजार, नौहझील-मथुरा मार्ग होते हुए मुकाम पर पहुंचा। महमूद खान, मोहम्मद कदीर खान, गनी मोहम्मद, नजीर खान, यूनुस खान आदि मौजूद रहे।

मोहल्ला पठानपाड़े से प्रारंभ हुआ जुलूस
राया। राया में ताजिये का जुलूस मोहल्ला पठानपाड़े से प्रारंभ होकर रेतिया बाजार, व्यापारी मोहल्ला, सुल्तानगंज, रेलवे रोड, हाथरस रोड होता हुआ कटरा बाजार पहुंचा। युवाओं ने पटेबाजी कर अपनी कला का प्रदर्शन किया।

कायम कुरैशी, अयूब कुरैशी, जिलानी शाह, हामिद फारुकी, कायम कुरैशी, सलीम खान, इसराइल खान, अस्सो खान, समसुल दराज खान आदि उपस्थित रहे। एसडीएम चन्द्र विजय सिंह, थाना प्रभारी मय फोर्स के तैनात रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें