फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांस्कृतिक मंच पर सजीव हुआ लघु भारत

Sun, 26 Jul 2015 11:44 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट मसानी पर रविवार को सात दिवसीय मोहन नृत्य महोत्सव का शुभारंभ किया गया। इसमें देश के कोने-कोने से आए बालक-बालिकाओं ने अपनी कला की प्रस्तुति से मंच पर लघु भारत की झलक पेश की। उनकी प्रस्तुति से हर कोई प्रभावित नजर आया।
विज्ञापन


पहले दिन सात प्रदेशों की करीब 110 बालिकाओं, 25 बालकों ने अपनी नृत्य कला का प्रदर्शन किया। इन प्रस्तुतियों में ब्रज की लीला और कत्थक नृत्य मुख्य आकर्षण का केंद्र रहे। इसके अलावा ओडिसी और बंगाली विधाओं पर आधारित नृत्य के अलावा भरतनाट्यम, कुच्चीपुड़ी नृत्य का भी आयोजन किया गया।

इससे पूर्व समारोह का शुभारंभ छत्तीसगढ़ के संस्कृति मंत्री डा. गणेश कौशिक ने मां सरस्वती के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर पूर्व मंत्री रविकांत गर्ग, ममता सिंह, शेखर मोहन सिंह, अनुराग पांडेय, शिखर मोहन सिंह, अनुराग पांडेय, अमोलक सिंह, प्रबल चौहान, बीजेपी नेता संजय शर्मा, देवव्रत बरुआ, प्रवीन जोशी, केपी आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें