आतंकी खतरे के मद्देनजर हफ्ते में दूसरी बार हुई मॉकड्रिल में जन्मस्थान
में घुसे चार आतंकियों को मार गिराया। इसमें आतंकियों से हुई मुठभेड़ में
कमांडो ने फायरिंग की और बम निरोधक दस्ते ने मिले बम को निष्क्रिय किया।
दोपहर
दो बजे श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर वायरलेस पर सूचना दी गई कि मेन गेट की ओर
से चार संदिग्ध आतंकी जन्मस्थान परिसर में घुस गए हैं और वे बम धमाका कर सक
ते हैं।
जन्मस्थान पर तैनात कमांडो और जवानों ने मेन गेट, आवासीय
गेट और गोविंद नगर गेट को घेर लिया और हर आने वाले को रोक दिया। फायर
ब्रिगेड और अन्य सुरक्षाकर्मी, बम निरोधक दस्ता बुलाया गया।
एक
घंटे तक चली कार्रवाई में सभी आतंकियों को मार गिराया और उनसे बरामद
विस्फोटक को निष्क्रिय कर दिया गया। इस दौरान एसपी सुरक्षा हृदयेश कुमार,
सीओ केजेएस राजेश सोनकर आदि अधिकारी मौजूद रहे।
फायर ब्रिगेड की गाड़ी नहीं हुई स्टार्ट
मथुरा।
श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर हुई मॉकड्रिल में आग लगने की सूचना दी गई तो फायर
ब्रिगेड की गाड़ी स्टार्ट नहीं हुई। उसे धक्का देकर स्टार्ट करने में देरी
होने पर रपट लिखाई गई। बताया गया कि गाड़ी की बैटरी चार्ज न होने के कारण
दिक्कत आई।