फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर ट्रक, टैंकर और ट्रैक्टर भिड़े, एक घायल

Sun, 24 Jan 2016 10:54 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कोहरे के साथ बढ़ी गलन भरी सर्दी से आम जनजीवन अस्तव्यस्त रहा। सड़कों पर वाहन रेंगते नजर आए। हाईवे पर बठैन गेट के समीप कोहरे के कारण ट्रक, टैंकर और ट्रैक्टर में भिड़ंत हो गई। हादसे में टैंकर चालक घायल हो गया। करीब आधे घटें तक हाईवे पर यातायात बाधित रहा।
विज्ञापन


हाईवे पर बृज नर्सिंग होम के सामने एक ट्रैक्टर-ट्राली में पीछे से ट्रक की टक्कर हो गई। इसके पीछे आ रहा गैस से भरा टैंकर भी टकरा गया। इसमें टैंकर चालक अलीगढ़ निवासी बशीर घायल हो गए।

दुर्घटना के बाद हाईवे पर एक-एक किलोमीटर लंबी लाइन लग गई। पुलिस ने क्रेन की मदद से वाहनों को हटवाकर यातायात सुचारु कराया।

कोहरे के कारण लोगों को दिन में दो बजे सूर्यनारायण ने दर्शन हो सके। तब भी सर्दी के आगे सूर्यनारायण का तेज फीका नजर आया।

सर्दी से वृद्ध की मौत
तालाबशाही पर बरगद के पेड़ के नीचे रहने वाले एक वृद्ध की सर्दी के कारण मौत हो गई। सुपाना निवासी महेंद्र सिंह (65) तालाब पर बरगद के पेड़ के नीचे छोटा तिरपाल तानकर रहते थे। रविवार सुबह उनका शव मिला। मृतक के परिवारीजन शव को गांव ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें