फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘2017 विजय का बीज रोपेगा महासंपर्क अभियान’

Tue, 04 Aug 2015 11:33 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथ्ाुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजय वर्गीय ने कहा कि पार्टी का तपोनिष्ठ, समर्पित कार्यकर्ता ही संगठन की महाशक्ति है। इस कार्यकर्ता को संपूर्ण नेतृत्व नमन करता है। वर्गीय महासंपर्क अभियान को गति देने के लिए गोवर्धन चौराहे स्थित खंडेलवाल सेवा सदन आए थे। यहां उन्होंने सभी टोली प्रमुख, सेक्टर प्रमुखों की बैठक को संबोधित किया।
विज्ञापन


भाजपा राष्ट्रीय महासचिव ने कहा कि केंद्र की सरकार में यूपी के कार्यकर्ताओं का बड़ा योगदान है। आज का महासंपर्क अभियान 2017 की विजय यात्रा का बीज रोपेगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि आपकी मेहनत एक बार फिर उत्तर प्रदेश की दशा और दिशा बदलेगी।

पार्टी की ओर से नगर अध्यक्ष संजय शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय महासचिव को तलवार भेंट की और माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से पूर्व मंत्री रविकांत गर्ग, लक्ष्मी नारायण चौधरी, पार्टी जिला अध्यक्ष डा. डीपी गोयल, रविंद्र पांडेय, रघुवर तोमर, भगवत रुहेला, मुकेश गौतम, अजय पोइया, प्रणतपाल सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें