फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura: राष्ट्रपति के कार्यक्रम में जा रहे एमएलसी को रोका...पुलिस से हुई नोकझोंक, अधिकारी अपने वाहन से ले गए

Fri, 26 Sep 2025 02:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

मथुरा में राष्ट्रपति के दाैरे के दाैरान सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रही। इस दाैरान राष्ट्रपति के कार्यक्रम में जा रहे एमएलसी योगेश नाैहवार की गाड़ी को भी रोक दिया गया। पुलिस अफसर उन्हें अपनी गाड़ी से कार्यक्रम स्थल तक ले गए।
विज्ञापन
भूतेश्वर तिराहे पर एमएलसी योगेश नौहवार व पुलिसकर्मियों के बीच होती नोकझोंक।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा में महामहिम के दौरे को लेकर सुरक्षा इंतजाम इतने कड़े थे कि सत्ताधारी दल के एमएलसी योगेश नौहवार को भी रोक लिया गया। एमएलसी जब कार्यक्रम स्थल की ओर बढ़ रहे थे, तभी पुलिस ने उनकी गाड़ी को रोक दिया। इस दौरान कुछ देर तक पुलिस कर्मियों से उनकी कहासुनी भी हुई।
विज्ञापन


ये घटनाक्रम भूतेश्वर तिराहे का है। महामहिम का काफिला श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर पहुंचने वाला था और तिराहे से निकलने वाले राहगीरों को बैरिकेडिंग करके रोका गया था। तभी एमएलसी योगेश नौहवार अपनी गाड़ी से पहुंच गए। उनकी गाड़ी को पुलिसकर्मियों ने आगे आने से रोक दिया।

गाड़ी से उतरकर आए एमएलसी ने पुलिसकर्मियों को बताया कि वे राष्ट्रपति के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आए हैं। 4 बजकर 55 मिनट पर उन्हें मिलना है। जब उन्होंने अपना मीटिंग कार्ड दिखाया तब पुलिस अधिकारी संजय कुमार राय उन्हें अपने साथ अपनी गाड़ी में बैठाकर जन्मभूमि ले गए। इस पूरे घटनाक्रम को लोगों ने अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें