फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: सम्मेलन में भाग लेने रूस पहुंचे एमएलसी योगेश नौहवार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बाजना। एमएलसी योगेश नौहवार 20 से 23 मई तक रूस में आयोजित तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सामाजिक-राजनीतिक सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। रूस की सत्तारूढ़ राजनीतिक पार्टी यूनाइटेड रशिया की ओर से नौहवार को आमंत्रण पत्र मिलने के बाद मंगलवार को एमएलसी रूस पहुंच गए हैं।
विज्ञापन

रूस के पर्म शहर में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में यूनाइटेड रशिया पार्टी के सुप्रीम काउंसिल के ब्यूरो सदस्य एए क्लिमोव भारतीय दल की मेजबानी करेंगे। उच्च स्तरीय अंतरराष्ट्रीय भू-राजनीतिक आयोजन में यूरेशियन महाद्वीप की सुरक्षा, व्यापार, वित्तीय एवं आर्थिक सहयोग पर चर्चा की जाएगी। एमएलसी योगेश नौहवार ने रूस और भारत के मजबूत द्विपक्षीय संबंधों को रेखांकित करते हुए इस आमंत्रण के लिए रूस का आभार प्रकट किया है। उन्होंने बताया कि यह मंच उत्तर प्रदेश और विशेषकर मथुरा/ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और आर्थिक संभावनाओं को वैश्विक स्तर पर प्रदर्शित करने का एक बड़ा अवसर है। भारत से गए प्रतिनिधिमंडल में राज्यसभा सांसद मिथलेश कुमार, भाजपा नेता नरेश कुमार, व्यवसायी अंबिका प्रताप सिंह, अमित चंदीला व मनीष सिंह शामिल हैं। संवाद
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें