फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: सरदार पटेल की 150वीं जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाएंगे भाजपाई

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती को भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाएगी। इस अवसर पर भाजपा पदाधिकारी जिलेभर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कराएंगे, जिनमें सरदार पटेल के जीवन और योगदान को दर्शाया जाएगा।
विज्ञापन

रविवार को विधायक व पदाधिकारियों ने कार्यक्रमों की तैयारियों पर जोर दिया। पुष्पांजलि स्थित भाजपा कार्यालय पर आयोजित प्रेसवार्ता में एमएलसी एवं जिला प्रभारी अशोक कटारिया ने बताया कि 31 अक्तूबर से लेकर छह दिसंबर तक जिलेभर में एकता और राष्ट्र निर्माण के संदेश को लेकर विशेष अभियान चलेगा। इसमें यूनिटी मार्च, रन फॉर यूनिटी, निबंध प्रतियोगिता, भाषण प्रतियोगिता और स्वदेशी अभियान के भी आयोजन होंगे।
31 अक्तूबर को रन फॉर यूनिटी में हजारों युवा हिस्सा लेंगे। इसी दिन सभी बूथों पर सरदार पटेल के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की जाएगी। इसके अलावा एक से 25 नवंबर के बीच सभी विधानसभाओं में आठ किमी की पदयात्रा भी निकाली जाएगी। प्रेसवार्ता में विधायक पूरन प्रकाश, ठाकुर मेघश्याम सिंह, जिलाध्यक्ष निर्भय पांडे, महानगर अध्यक्ष राजू यादव, चेतन स्वरूप पाराशर, जिला महामंत्री अनिल चौधरी, सत्यपाल चौधरी, महिपाल चौधरी, जिला मीडिया प्रभारी श्याम चतुर्वेदी, मुदिता शर्मा और मनीषा पाराशर समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें