फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रवासी मजदूरों को घरों तक पहुंचाए प्रशासन

विज्ञापन
एसएसपी ने बातचीत करते विधायक पूरन प्रकाश। - फोटो : MATHURA
विज्ञापन
राया। विधायक पूरन प्रकाश ने डीएम व एसएसपी से बातचीत में यमुना एक्सप्रेसवे पर पैदल जा रहे प्रवासी मजदूरों के खाने-पीने और उन्हें सुरक्षित घरों तक पहुंचाने की व्यवस्था करने को कहा है। विधायक ने बताया कि लॉकडाउन से मजदूरों के लिए रोजी-रोटी का संकट आ गया है।
विज्ञापन

ऐसे में वे घरों तक परिवार के साथ पैदल जा रहे हैं। इसके लिए प्रशासन से व्यवस्था करने को कहा है। यमुना एक्सप्रेसवे के राया कट से पुलिस ने दो दिन में 350 प्रवासी मजदूरों को बसों से घरों के लिए भेजा है। प्रभारी निरीक्षक सूरज प्रकाश शर्मा ने बताया कि प्रवासी मजदूरों को पीके कॉलेज पर रोका गया और वहां बिहार, मध्यप्रदेश, सुल्तानपुर आदि स्थानों को बसों से भेजा गया है।
हाईवे पर मजदूरों को देख पुलिस के फूले हाथ-पांव
चौमुंहा। हाईवे पर पैदल चलकर जा रहे प्रवासी मजदूरों और ट्रकों की छतों पर सवार होकर जाने वाले मजदूरों को पुलिस प्रशासन ने जीएलए यूनिवर्सिटी के निकट रोक लिया। बड़ी संख्या में जमा हुए मजदूरों को देख कर पुलिस-प्रशासन के हाथ-पांव फूल गए। मजदूरों की व्यवस्था संभालने के लिए जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मौके पर पहुंच गए। दोनों अधिकारियों ने मजदूरों के खाने-पीने की व्यवस्था कराई।
विज्ञापन

लॉकडाउन में फंसे मजदूरों ने लगाई मदद की गुहार
गोवर्धन। गिरिराज जी की परिक्रमा में बाहर से आकर अस्थाई दुकान लगाकर जीवन यापन करने वालों व मजदूरों को प्रशासनिक मदद नहीं मिल रही है। नगला सेऊ में फंसे लोगों ने मदद की गुहार लगाई है। मंजू ने बताया कि वे कई बार प्रशासन से मदद मांग चुके हैं। विमला देवी, शीला, कमलेश, निरंजन, रेखा, कर्मवती आदि ने प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें