फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: गांव अडींग पहुंचे विधायक, ट्रैक्टर से किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
गोवर्धन। तहसील क्षेत्र के गांव अडींग में बारिश और ओलावृष्टि ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया है। क्षेत्र की स्थिति का जायजा लेने के लिए गोवर्धन के विधायक ठाकुर मेघश्याम सिंह मौके पर पहुंचे। उनके साथ नायब तहसीलदार चंद्र प्रकाश, लेखपाल राजवीर सिंह, विकास मौर्य सहित अन्य भाजपा नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। विधायक ने ट्रैक्टर पर बैठकर प्रभावित फसलों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान विधायक ने किसानों से संवाद कर उनकी समस्याओं और नुकसान की जानकारी ली। विधायक ने किसानों को आश्वस्त किया कि सरकार उनकी हर संभव मदद करेगी और नुकसान का उचित आकलन कराकर मुआवजा दिलाया जाएगा।
विधायक ने गांव के रास्तों में हो रहे जलभराव की समस्या को भी गंभीरता से देखा। इस मौके पर मथुरा के महानगर महामंत्री ज्ञानेंद्र सिंह राणा, मंडल अध्यक्ष प्रकाश गौड़, ग्राम प्रधान स्नेहलता रावत, गौरव रावत, राजेन्द्र सिंघल, कपिल सेठ, केशव सैनी, पप्पू चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें