फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोटबंदी से फैलेगी अराजकता: प्रदीप माथुर

Sun, 20 Nov 2016 11:52 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
rupees note
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा की गई नोटबंदी से कोई भी अमीर व्यक्ति बैंक की कतार में नहीं लगा है। कतारों में सिर्फ आम आदमी, मजदूर वर्ग और निर्धन लोग ही दिख रहे हैं। जो कि अपनी दो जून की रोटी के लिए नोट बदलवाना चाहते हैं। देश में अराजकता फैल जाएगी।
विज्ञापन


मथुरा-वृंदावन विधानसभा से विधायक प्रदीप माथुर ने रविवार को इन शब्दों के साथ नोटबंदी के निर्णय की आलोचना की। उन्होंने कहा कि आठ नवंबर को पीएम मोदी के नोटबंदी के ऐेलान से पहले ही 2000 का नोट सोशल मीडिया पर कैसे वायरल हो गया।

जब छह माह से नोट छप रहे थे तो दो माह पूर्व बने आरबीआई के गवर्नर उर्जित पटेल के हस्ताक्षर कैसे हो गए। जब देश के बाहर से काला धन लाने में नाकामयाब रहे तो देश के आम आदमी को परेशान करना शुरु कर दिया।
विज्ञापन


बडे़ उद्योगपतियों का लाखों करोड़ों रुपया कर्ज माफ किया जा रहा है। जबकि गरीब आदमी कर्ज के बोझ में दबा जा रहा है। इस दौरान जिलाध्यक्ष सोहन सिंह सिसौदिया समेत तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें