फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: गोवर्धन में विधायक, एसडीएम ने किया फसलों का निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
गोवर्धन। विधानसभा क्षेत्र गोवर्धन में ओलावृष्टि ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया है। खेतों में फसलों की बर्बादी के बाद किसानों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। रविवार को गोवर्धन क्षेत्र के विधायक ठा. मेघश्याम सिंह और एसडीएम प्रजाक्ता त्रिपाठी ने प्रभावित गांवों का दौरा किया और हालात का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

इस दौरान किसानों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं और नुकसान की वास्तविक स्थिति को समझा। किसानों ने बताया कि गेहूं, सरसों और सब्जियों की फसल पूरी तरह नष्ट हो चुकी हैं। विधायक मेघश्याम सिंह ने किसानों को आश्वासन दिया कि उनकी हर समस्या को प्राथमिकता के आधार पर हल किया जाएगा।
उन्होंने मौके से ही जिलाधिकारी सीपी सिंह से फोन पर वार्ता कर प्रभावित किसानों को शीघ्र मुआवजा दिलाने के लिए कहा। साथ ही गोवर्धन तहसील प्रशासन को निर्देशित किया कि सर्वे तेजी से पूरा कर रिपोर्ट तैयार की जाए। इस मौके पर एसडीएम प्रजाक्ता त्रिपाठी, तहसीलदार सुशील कुमार गुप्ता, गोवर्धन थाना प्रभारी भगवत सिंह गुर्जर सहित अन्य अधिकारी और भाजपा के नेता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें