फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura Crime: गुरुग्राम से लापता हुए युवक का शव मथुरा में मिला, पुलिस जांच में जुटी

Fri, 14 Nov 2025 11:43 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

 गुरुग्राम से लापता युवक का शव कोटवन पुलिस चौकी के समीप से बरामद हुआ है। सूचना पर पहुंची ग्रुरुग्राम पुलिस शव को अपने साथ ले गई। 
विज्ञापन
मृतक का फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के कोसीकलां में एक माह से अधिक समय से पूर्व गुरुग्राम से लापता युवक का शव का कोटवन पुलिस चौकी के समीप से बरामद हुआ है। सूचना पर पहुंची ग्रुरुग्राम पुलिस शव को अपने साथ ले गई। मथुरा के हाइवे थाना क्षेत्र अंतर्गत सरस्वती कुंड क्षेत्र की रहने वाली सविता का पति सोन पाल गुरुग्राम में नौकरी करता है।
विज्ञापन


सोन पाल प्रत्येक शनिवार शाम को मथुरा आते थे। हर बार की तरह 4 अक्तूबर शनिवार को शाम लगभग 5 बजे मोबाइल पर सोन पाल का मैसेज आया कि वे घर आ रहे हैं और उन्होंने रात 9.30 बजे मोबाइल से बताया कि वह 15 मिनट में पहुंचने वाले हैं उन्हें पुलिया पर लेने आ जाना। काफी समय के बाद भी जब सोनपाल नहीं आए तब उसके मोबाइल पर बात करने की कोशिश की तो उनका मोबाइल बंद आ रहा था। काफी खोज-बिन करने के बाद 6 अक्तूबर को कार्यरत कंपनी में गए और थाना गुरुग्राम में शिकायत दर्ज कराई।

परिजनों का आरोप है कि जब खोजबीन की गई तो सोन पाल की तस्वीर एक राजमार्ग के किनारे एक रेस्टोरेंट में लगे सीसीटीवी कैमरे में कंपनी के एक युवक और एक महिला के साथ देखा गया। सुपरवाइजर की पहचान की गई तो पता लगा कि सुपरवाइजर को कंपनी से निकाल दिया गया। सोन पाल सुपरवाइजर और एक महिला के साथ मिला। सुपरवाइजर की पहचान की गई और उससे पूछताछ की गई। सुपरवाइजर ने सब कुछ बता दिया। गुरूग्राम पुलिस ने सुपरबाइजर और महिला को पकड लिया। उनकी निशान देरी पर बृहस्पतिवार को सोन पाल का शव बरामद कर लिया। गुरूग्राम पुलिस शव को अपने साथ ले गई। परिजन मूलचंद का आरोप है कि सुपरवाइजर और महिला ने सोन पाल की हत्या से पूर्व उसके खाते से 50 हजार रपये ट्रांसफर करवाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें