फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: मिस वर्ल्ड इक्वाडोर ने जाना हाथियों और भालुओं का हाल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मथुरा। मिस वर्ल्ड इक्वाडोर 2024, सैंड्रा अल्वाराडो बुधवार को वन्यजीव संरक्षण वाइल्डलाइफ एसओएस के हाथी संरक्षण और देखभाल केंद्र और आगरा भालू संरक्षण केंद्र पर पहुंची। शिक्षा दौरे के लिए भारत आईं अल्वाराडो ने दोनों केंद्रों पर एनजीओ की देखरेख में रह रहे हाथी और भालुओं का हाल जाना।


सैंड्रा अल्वाराडो 23 वर्ष की थी, तब उन्हें मिस वर्ल्ड 2024 में इक्वाडोर के आधिकारिक प्रतिनिधि का ताज पहनाया गया था। सैंटो डोमिंगो में जन्मी और पली-बढ़ी सैंड्रा ने पिछले साल वकील के रूप में स्नातक की उपाधि प्राप्त की। सैंड्रा ''''एल रिनकोन डेल फ़ुतुरो'''' की एम्बेसडर भी हैं। यह संगठन बच्चों के लिए स्वस्थ वातावरण को बढ़ावा देने के लिए कार्यशाला कराता है। उन्होंने कहा कि यहां आकर सुविधा केंद्र में बचाए गए हाथियों के बार में जानने और उनकी देखभाल कैसे की जाती है, इसे समझने का अवसर मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हाथियों के साथ अपना दिन बिताने के बाद, सैंड्रा ने आगरा भालू संरक्षण केंद्र का दौरा किया, जहां वर्तमान में लगभग 100 स्लॉथ भालू रह रहे हैं। उन्होंने कहा, मैं सभी लोगों से वन्यजीवों की सुरक्षा और संरक्षण के लिए आगे आने का आह्वान करती हूं। वाइल्डलाइफ एसओएस की सह-संस्थापक और सचिव, गीता शेषमणि ने कहा, सैंड्रा अल्वाराडो का यहां आना हमारे लिए सम्मान की बात है। सह-संस्थापक और सीईओ, कार्तिक सत्यनारायण ने कहा, यह देखना उत्साहजनक है सैंड्रा जैसे युवा वन्यजीव संरक्षण के प्रति जागरूक हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें