फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाशिवरात्रि : आज और कल संभलकर निकलें, रूट डायवर्जन लागू

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। महाशिवरात्रि को लेकर एसपी ट्रैफिक की ओर से यातायात परिवर्तन का प्लान भी लागू किया गया है। बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे से शुक्रवार रात 10 बजे तक यह प्लान लागू रहेगा। फायर सर्विस तथा एंबुलेंस जैसे आपातकालीन वाहनों को सभी प्रतिबंधों से मुक्त रखा जाएगा।
विज्ञापन

इस प्रकार होगा डायवर्जन
गोवर्धन चौराहा-मंडी चौराहा से भूतेश्वर की ओर थाना हाईवे कट से धौली प्याऊ की ओर एवं पुराना आरटीओ कट से शहर की ओर सभी प्रकार के कमर्शियल/भारी वाहन रोडवेज बसें, ट्रैक्टर को शहर की तरफ पूर्णतः प्रतिबंधित रहेंगे। रोडवेज बस मालगोदाम रोड होकर बस अड्डे जाएंगी। इसी रास्ते से वापस आएंगी। गोवर्धन चौराहा एवं मंडी चौराहा से ऑटो/ई-रिक्शा भूतेश्वर की ओर की पूर्णतः प्रतिबंधित रहेंगे।
मसानी चौराहा से भूतेश्वर की तरफ सभी प्रकार के कमर्शियल तथा भारी वाहन नगर निगम की बसें, ट्रैक्टर, ऑटो/ई-रिक्शा आदि प्रतिबंधित रहेंगे। नए बस अड्डे से भूतेश्वर की ओर आने वाली रोडवेज व नगर निगम की बसें भूतेश्वर की ओर पूर्णतः प्रतिबंधित रहेंगी। ये मालगोदाम होकर अपने गंतव्य को जाएंगी। स्टेट बैंक चौराहा से सभी प्रकार के कमर्शियल/भारी वाहन ट्रैक्टर, बडे़ टेंपो-ई-रिक्शा आदि भूतेश्वर की ओर पूर्णतः प्रतिबंधित रहेंगे।
विज्ञापन

कृष्णापुरी से सभी प्रकार के कमर्शियल-भारी वाहन होलीगेट तथा टैंक चौराहा की तरफ पूर्णतः प्रतिबंधित रहेंगे। लक्ष्मी नगर से एनसीसी तिराहा की ओर सभी प्रकार के कमर्शियल/भारी वाहन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेंगे। टैंक चौराहा से स्टेट बैंक की ओर सभी प्रकार के कमर्शियल/भारी वाहन ट्रैक्टर आदि पूर्णतः प्रतिबंधित रहेंगे। गोकुल बैराज मोड़ से टैंक चौराहा की ओर सभी प्रकार के कॉमर्शियल/भारी वाहन ट्रैक्टर, बस आदि पूर्णतः प्रतिबंधित रहेंगे।
गोकुल बैराज मोड़ से अलीगढ़, हाथरस को जाने वाले भारी वाहन लक्ष्मी नगर तिराहा की ओर पूर्णतः प्रतिबंधित रहेंगे। यह वाहन गोशाला मोड़ से महावन बलदेव, सादाबाद होते हुए अपने जाएंगे। राया कट यमुना एक्सप्रेस-वे से मथुरा शहर की ओर सभी प्रकार के भारी वाहन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेंगे। बिचपुरी चौकी से मथुरा शहर की ओर सभी प्रकार भारी वाहन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें