फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: होमगार्ड को गोली मारने वाले बदमाश गिरफ्तार...पुलिस से मुठभेड़ में हुए दोनों घायल, इस गैंग के शूटर

Thu, 17 Jul 2025 02:37 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

पुलिस ने बदमाशों की घेराबंदी की। पुलिस से घिरता देख दोनों बदमाश शिवम व मनीष ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में दोनों के पैर में गोली लगी।
 
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के नाैहझील थाना क्षेत्र में बीती बुधवार रात होमगार्ड को गोली मारकर घायल करने वाले दो बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में पैर में गोली लगने के कारण दोनों बदमाश घायल हो गए, जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने दोनों बदमाशों से घटना में प्रयुक्त बाइक, तमंचा व कारतूस बरामद किए हैं।
विज्ञापन


एसपी क्राइम अवनीश मिश्रा ने बताया कि 14 जुलाई सोमवार सुबह लगभग 6 बजे ड्यूटी के बाद घर से कसरत करने मिट्ठोली बंबा पर गए होमगार्ड कृष्ण कुमार निवासी अवाखेड़ा को बदमाशों ने पेट में गोली मार दी थी। घायल होमगार्ड का एसएन मेडिकल काॅलेज में इलाज जारी है। होमगार्ड के चाचा कुशलपाल ने चार नामजदों जगदीश निवासी मिट्ठोली, वंश व शिवम चौधरी निवासी बाजना, मनीष चौधरी निवासी जरैलिया और 3 अज्ञात युवकों के खिलाफ केस दर्ज कराया था। 

 

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सोमवार को ही हमलावर जगदीश को तमंचा व खोखा कारतूस सहित गिरफ्तार कर लिया था। अन्य की तलाश में जुटी थी। बुधवार रात पुलिस को सूचना मिली कि घटना में शामिल बदमाश किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में मानागढ़ी रोड़ पर यमुना एक्सप्रेस-वे के कटैलिया अंडर के पास घूम रहे हैं। थाना पुलिस ने बदमाशों की घेराबंदी की। पुलिस से घिरता देख दोनों बदमाश शिवम व मनीष ने पुलिस पर फायरिंग कर दी।

पुलिस की जवाबी फायरिंग में दोनों के पैर में गोली लग गई और घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर उपचार हेतु जिला अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने दोनों बदमाशों के पास से घटना में प्रयुक्त बाइक, दो तमंचा, चार जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। मनीष पर चार व शिवम पर दो केस दर्ज हैं। पुलिस टीम में थाना प्रभारी सोनू सिंह, उपनिरीक्षक अंकित कुमार आदि शामिल रहे। मौजूद रहे।
 
विज्ञापन

पुलिस मुठभेड़ में दोनों घायल बदमाश मनीष व शिवम द लाॅइन्स ग्रुप बाजौता गैंग के शूटर बताए जा रहे हैं। एसपी देहात सुरेश चंद रावत ने बताया कि उक्त गैंग के बदमाश इंस्टाग्राम पर द लाॅइन्स ग्रुप बाजौता के नाम से ग्रुप बनाकर सोशल मीडिया पर अवैध शस्त्र का प्रचार-प्रसार व भड़काऊ वीडियो बनाकर लोगों में भय व्याप्त करते हैं। गौरक्षक बनकर ग्वालों व पशु व्यापारियों के साथ अवैध वसूली हेतु मारपीट व धमकी देकर अपने शौक पूरे करते हैं। पीड़ित लोग इनकी शिकायत पुलिस से नहीं करते। इस गैंग की गहराई से छानबीन व शस्त्र उपलब्ध कराने के बारे में जानकारी की जा रही है। 

वंश की तलाश में दबिश जारी 
घटना में नामजद चौथे हमलावर वंश की तलाश में पुलिस की 3 टीमें लगातार संभावित स्थानों पर दबिश दे रही हैं। मगर वंश अभी पुलिस के हाथ नहीं आ रहा है। पुलिस ने बताया कि वंश की तलाश जारी है और जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।

http://
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें