मथुरा। उत्तर प्रदेश सरकार के आठ वर्ष पूर्ण होने पर तीन दिवसीय मेले का आयोजन पांचजन्य प्रेक्षागृह में किया जा रहा है। बुधवार को उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री अरुण कुमार सक्सेना शामिल हुए। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार सेवा, सुरक्षा और सुशासन नीति पर समर्पित है। इसके बाद विभिन्न प्रदर्शनी का अवलोकन किया। उधर, अधिकारियों से कहा कि जनकल्याणकारी योजनाओं को जनता तक पहुंचाएं।
मेले में विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई स्टॉलों पर पहुंचकर मंत्री ने जायजा लिया। उन्होंने जल जीवन मिशन, प्रोबेशन, पुलिस, उपायुक्त स्वत: रोजगार, आंगनबाड़ी, बेसिक शिक्षा, माध्यमिक शिक्षा, चिकित्सा, नेडा, बैंक, कृषि, खाद एवं रसद, विकास, मनरेगा, पंचायतीराज आदि स्टॉलों पर पहुंचकर जायजा लिया। इस दौरान दो किसानों को ट्रैक्टरों की चाबी सौंपी। चाभी पाकर किसानों के चेहरे पर मुस्कान दिखी।
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के 10 वर्ष और उत्तर प्रदेश सरकार के ऐतिहासिक 8 वर्ष पूर्ण हो गए हैं। मेले में केडी डेंटल कॉलेज की सार्थिका, आकाश, शिवांगी, काजोल व सुमित्रा तथा जीएलए विश्वविद्यालय के कृष्णा व माधव को टैबलेट वितरण किए। कार्यक्रम में महानगर अध्यक्ष हरिशंकर राजू यादव, एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय, सीडीओ मनीष मीणा, एडीएम प्रशासन विजय शंकर दुबे, योगानंद पांडेय, डिप्टी कलेक्टर वैभव गुप्ता, कंचन गुप्ता, जिला सूचना अधिकारी प्रशांत कुमार सुचारी आदि मौजूद रहे।