फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: ओल के प्राइमरी स्कूल में गिरा छज्जा

विज्ञापन
मथुरा। स्कूल में छज्जा गिरने का पड़ा हुआ मलवा। - फोटो : mathura
विज्ञापन
फरह (मथुरा)। थाना क्षेत्र के गांव ओल स्थित प्राथमिक विद्यालय प्रथम की इमारत का जर्जर छज्जा बुधवार को सुबह भरभरा कर गिर गया। जिस समय हादसा हुआ उस समय विद्यालय प्रांगण में प्रार्थना हो रही थी।
विज्ञापन

प्रार्थना के कारण सभी बच्चे एक जगह एकत्रित थे। आशंका थी कि प्रार्थना नहीं हो रही होती तो कक्षाओं में आते-जाते समय कोई बच्चा छज्जा गिरने से जख्मी हो सकता था। करीब एक दशक पूर्व बनी इमारत के कई हिस्से गिरासू हैं, जिससे भविष्य में हादसा हो सकता है। प्रधानाध्यापिका पूजा अरोड़ा ने बताया कि घटना से शिक्षा विभाग, प्रधान और पुलिस चौकी ओल को लिखित में अवगत करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें