फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: मंत्री ने किया होमगार्ड लाइन का भूमि पूजन

विज्ञापन
मथुरा। होमगार्ड लाइन का भूमि पूजन करते होमगार्ड मंत्री धर्मवीर प्रजापति। - फोटो : mathura
विज्ञापन
गोवर्धन (मथुरा)। होमगार्ड लाइन का भूमि पूजन शुक्रवार को होमगार्ड मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने मंत्रोच्चार के मध्य नारियल फोड़कर किया। होमगार्ड लाइन के लिए गांव जचोंदा में ढाई बीघा जमीन आवंटित की गई है।
विज्ञापन

अभी तक विभाग के पास अपना भवन नहीं था। इसे मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण के भवन में संचालित किया जा रहा है। होमगार्ड लाइन में कमांडेंट कार्यालय, खेल मैदान और आवास बनेंगे। होमगार्ड मंत्री ने बताया कि नया भवन आधुनिक होगा। यहां कार्मिक कक्ष, प्रशासनिक भवन, स्टोर रूम, मीटिंग हॉल, शस्त्रागार, खेल मैदान, आवास, मैस व कैंटीन आदि की सुविधाएं होंगी। यहां होमगार्ड की परेड और सम्मेलन आयोजित किए जा सकेंगे। डिवीजन कमांडेंट आगरा घनश्याम चतुर्वेदी, सीओ गोवर्धन अनिल कुमार सिंह, जिला कमांडेंट डॉ. शैलेंद्र सिंह, कृष्णपाल सिंह, थाना प्रभारी रवि त्यागी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें