फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura: भव्य और दिव्य बनेगा बरसाना लठामार होली मेला, कैबिनेट मंत्री ने लिया तैयारियों का लिया जायजा

Thu, 07 Mar 2024 02:31 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, मथुरा

सार

मथुरा में लठामार मेला क्षेत्र पांच जोन और 15 सेक्टर में बंटेगा। लठामार होली मेला का जायजा लेने पहुंचे मंत्री ने कहा कि पर्यटकों को असुविधा ना हो। स्थानीय लोगों को परेशानी ना हो। कहा कि चेकिंग के नाम पर किसी भी दुकानदार का उत्पीड़न न हो। सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं। 
विज्ञापन
बरसाना की लठामार होली समेत ब्रज के रंगोत्सव की समीक्षा बैठक करते मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मथुरा में बृहस्पतिवार को प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण पहुंचे। यहां उन्होंने बरसाना की प्रसिद्ध लठामार होली समेत ब्रज के रंगोत्सव की तैयारी की समीक्षा बैठक की। बैठक उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद सभागार में आयोजित हुई। 

विज्ञापन


इस दौरान मंत्री ने कहा कि रंग उत्सव में आने वाले पर्यटकों को कोई असुविधा नहीं होनी चाहिए। मेला से पहले चेकिंग के नाम पर स्थानीय दुकानदारों का शोषण नहीं होना चाहिए। व्यवस्थाएं इस प्रकार हो कि बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को भी किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। 

कहा कि पूरे बरसाना क्षेत्र को सीसीटीवी कैमरा की जद में लाया जाए। अधिकारियों ने मेला की व्यवस्थाओं के संबंध में बताया कि पूरे मेला क्षेत्र को पांच जोन और 15 सेक्टर में विभाजित किया गया है। किसी प्रकार की अप्रिय घटना और विशेष कर महिलाओं से संबंधित अपराध की रोकथाम के लिए पर्याप्त पुलिस बल लगाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें