फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: ब्लैक स्पॉट बनता जा रहा माइल स्टोन 127, 3 माह में तीन हादसे

विज्ञापन
जली हुई कार। 
विज्ञापन
मथुरा। वाहनों की ओवर स्पीडिंग से एक्सप्रेस-वे के माइलस्टोन 127 पर कई हादसे हो चुके हैं। इसमें मंगलवार को 18 लोगों की जान चली गई, इससे पहले करीब चार लोगों की मृत्यु हो गई थी। बीते दिनों भी दो वाहन आपस में टकरा गए थे। जांच समिति इस बिंदु पर भी गहराई से जांच कर रही है। ऐसे में माइलस्टोन 127 को ब्लॉक स्पॉट होने की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन

यमुना एक्सप्रेस-वे पर अधिकतर वाहन 130 से 140 की स्पीड पर हादसे का शिकार हो रहे हैं। तीन माह पहले कार व बस की टक्कर हुई थी। इसमें कार 139 की स्पीड पर दौड़ रही थी और बस की रफ्तार 133 थी। अनियंत्रित होने से कार पीछे से बस में घुस गई। इससे चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी। करीब दो सप्ताह पहले भी कार व बस की भिड़ंत हुई थी। उस समय दोनों वाहनों की गति निर्धारित सीमा से अधिक बताई गई थी। हालांकि मंगलवार को हुए हादसे के बाद प्रशासन ने इस बिंदु पर जांच करने की जहमत उठाई है। बुधवार को जांच समिति ने घटनास्थल पर की जांच में प्रथम दृष्टया यह माना है कि अधिकतर हादसे वाहनों की ओवर स्पीडिंग के कारण हो रहे हैं। जांच समिति का नेतृत्व कर रहे एडीएम प्रशासन अमरेश कुमार ने बताया कि ऐसे ही तमाम बिंदुओं पर जांच हो रही है। फिलहाल जांच के बाद मंगलवार को हुए हादसे का कारण स्पष्ट हो सकेगा।

पहले दिन 18 के लिए बयान, आज चालक-परिचालकों के बयान होंगे

एडीएम ने बताया कि जांच के पहले दिन 18 से अधिक लोगों के बयान लिए गए हैं। इसमें अधिकतर प्रत्यक्षदर्शी और घायल के बयान शामिल हैं। बृहस्पतिवार को हादसे का शिकार हुईं बस के चालक व परिचालकों के बयान लिए जाएंगे। अन्य लोगों से भी इच्छानुसार बयान देने की अपील की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें