-एनएमआरसी ने 7.5 किलोमीटर रूट की डीपीआर मंत्रालय भेजी
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट मेट्रो की नई डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) नएमआरसी ने तैयार कर मंत्रालय भेज दी है। सेक्टर-51 से किसान चौक 7.5 किलोमीटर लंबे इस रूट पर पांच मेट्रो स्टेशन प्रस्तावित हैं, जिसका निर्माण करीब 1250 करोड़ रुपये की लागत से किया जाएगा। यह निर्माण लागत केंद्र के साथ नोएडा और ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण देंगे। हालांकि वास्तविक लागत का आकलन पब्लिक इनवेस्टमेंट बोर्ड की बैठक के बाद ही चल पाएगा। इससे पहले आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय में होने वाले परियोजना के प्रस्तुतिकरण को लेकर एनएमआरसी ने तैयारी कर ली है।
एनएमआरसी के एमडी कृष्ण करुणेश ने बताया कि आरआरटीएस का रूट गाजियाबाद से नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए तय न होने तक मेट्रो के लिए सेक्टर-51 से ग्रेनो वेस्ट में किसान चौक तक के लिए की गई है। मंत्रालय के सुझाव पर इसकी डीपीआर अलग से तैयार करवाकर भेजी गई है। इस पर सेक्टर-51 के आगे सेक्टर-61, 70, 122, 123 और ग्रेटर नोएडा सेक्टर-4 (किसान चौक के पास) मेट्रो स्टेशन बनाए जाएंगे।