फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा में सर्दी का सितम: पारा 6 डिग्री पर पहुंचा, ठिठुरे लोग...मौसम विभाग ने की ये भविष्यवाणी

Mon, 16 Dec 2024 01:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संंवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी और ठंडी हवाओं के कारण रविवार को कंपकंपी और बढ़ गई। जिले का न्यूनतम तापमान गिरकर 6 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। यह दिन इस सीजन का सबसे ठंडा रहा है।
विज्ञापन
जोर पकड़ती सर्दी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा में रविवार को जिले के न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। पारा 1.5 डिग्री सेल्सियस लुढ़ककर 6 पर पहुंच गया, जो इस सीजन का अब तक का सबसे ठंडा दिन है। पारा गिरने से जिले में ठिठुरन बढ़ गई है। पिछले एक सप्ताह में मथुरा के न्यूनतम तापमान में पांच डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। रविवार को अधिकतम तापमान 22.2 दर्ज किया जो पिछले एक सप्ताह में सबसे कम है। वहीं, न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस से गिरकर 6 पर पहुंच गया।
विज्ञापन


शनिवार को न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री सेल्सियस था, लेकिन पहाड़ों पर हुई बर्फबारी और उत्तर-पश्चिमी हवाओं के चलते रविवार को तापमान में गिरावट आई। मौसम विभाग के अनुसार अगले चार से पांच दिन में पारा और लुढ़केगा।


इस तरह लुढ़का पारा
तिथि-अधिकतम-न्यूनतम
09 दिसंबर-23.5-10.2
10 दिसंबर-23.2-9.4
11 दिसंबर-22.9-8.9
12 दिसंबर-22.8-8.6
13 दिसंबर-22.6-8.1
14 दिसंबर-22.4-7.5
15 दिसंबर-22.2-6

बाजार में नए ट्रेंड के गर्म कपड़ों की बढ़ी मांग
कंपकंपाती सर्दी में बाजार भी गर्म व ऊनी कपड़ों से सज गया है। इन दिनों लोग इनर, गर्म पजामा, स्वेटर, जैकेट, हल्के शॉल, स्वेटशर्ट, हाफ व फुल जैकेट खरीद रहे हैं। कई जगहों पर सेल लगाई है, जिसका लोग लाभ उठा रहे हैं। लोग बाजार जाकर नए ट्रेंड को लेकर दुकानदारों से मांग कर रहे हैं। इसके लिए भी मौसम को देखते हुए नए ट्रेंड के कपड़े भी दुकानों में नजर आ रहे हैं। महीने की शुरुआत से ही ठंडक बढ़ने लगी है। सुबह-शाम की ठंड ने लोगों को गर्म कपड़े पहना दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें