फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेलवन में बरसी लक्ष्मीजी की कृपा

Thu, 31 Dec 2015 11:43 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
बेलवन में पौष माह के पहले गुरुवार को लक्ष्मीजी की कृपा पाने के लिए श्रद्धा का सैलाब उमड़ पड़ा। यमुना किनारे मंदिर में दर्शन करने के बाद श्रद्धालुओं ने भंडारों में खिचड़ी का प्रसाद ग्रहण किया। लोगों ने दर्शन कर मनौती मांगी।
विज्ञापन


मौसम साफ होने के कारण श्रद्धालुओं की संख्या में वृद्धि दिखाई दी। तड़के से ही माता के मंदिर में दर्शनों के लिए भक्तों का तांता लग गया। शाम तक भीड़ उमड़ती रही। मंदिर के सेवायत अनूप गोस्वामी ने बताया कि दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा।

शाम को एसएसपी डॉ. राकेश कुमार सिंह ने मेला प्रांगण में पहुंच कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने मां के दर्शन कर मनौती मांगी। सुरक्षा में कई थानों की पुलिस तैनात रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें